फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Djokovic beats Monfils 6-3, 6-2 to reach third round at Madrid Open

Madrid Open: जोकोविच की धमाकेदार जीत, मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में पहुंचे

Wed, 04 May 2022 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 May 2022 10:12 PM IST
सार

सर्बिया के जोकोविच ने फ्रांस के मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। शीर्ष वरीय जोकोविच की 21वीं रैंक के गेल पर यह 18वीं जीत है।  
 

विज्ञापन
Djokovic beats Monfils 6-3, 6-2 to reach third round at Madrid Open
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए गेल मोनफिल्स को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। शीर्ष वरीय जोकोविच ने 21वीं रैंक वाले मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराने के बाद इसे इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया। 
विज्ञापन


20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए। वहीं तीन बार फ्रांसीसी खिलाड़ी मोनफिल्स की सर्विस तोड़ी। मैड्रिड में तीन बार के विजेता जोकोविच का अगला मुकाबला दो बार के चैंपियन एंडी मरे से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव को 6-1, 3-6, 6-2 से हराया। उन्होंने 2 साल बाद क्ले में अपना पहला मैच जीता।
विज्ञापन


तीन टूर्नामेंट में हार के बाद पहुंचे मैड्रिड
मोनफिल्स पर सर्बिया के खिलाड़ी की 18वीं सीधी जीत है। मैच पहले सेट में 2-2 से बाधित हो गया था क्योंकि बारिश के कारण सेंटर कोर्ट की छत को बंद किया गया था। जोकोविच तीन टूर्नामेंट में 5-3 के रिकॉर्ड के साथ मैड्रिड पहुंचे थे। इसमें उन्हें आखिरी तीन मैच जीतने के लिए तीन सेटों का सहारा लेना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच को सर्बिया में एंड्रे रुबलेव से फाइनल में हार मिली थी। उसके बाद दुबई क्वार्टरफाइनल में जिली वेस्ली से हार गए। वहीं मोंटे कोर्लो के शुरुआती मैच में एलेजोंद्रो फोकिना से हार गए, जो इस सीजन में एकमात्र क्ले टूर्नामेंट था।


नोवाक जोकोविच ने मैच के बाद कहा "मैं इसे साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में देखता हूं। मुझे कोर्ट पर बहुत अच्छा लगा। कुछ समय से टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नहीं कर रहा था। यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था। मैं बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed