{"_id":"5d45aff88ebc3e6ccd34763f","slug":"divij-sharan-and-erlich-pair-lost-at-los-cabos-atp-tournament-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरण-एर्लिच की जोड़ी लॉस काबोस एटीपी टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शरण-एर्लिच की जोड़ी लॉस काबोस एटीपी टूर्नामेंट से बाहर
Sat, 03 Aug 2019 09:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
दिविज शरण
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दिविज शरण और उनके जोड़ीदार जोनाथन एर्लिच को यहां एटीपी 250 लोस काबोस टूर्नमेंट की पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय डोमिनिक इंगलोट और ऑस्टिन क्राजिसेक से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शरण और एर्लिच को एक घंटे 20 मिनट तक चले अंतिम-4 दौर के मैच में ब्रिटिश-अमेरिकी जोड़ी से 2-6, 6-3, 3-10 से हार मिली।
शरण और एर्लिच ने क्वॉर्टर फाइनल में हैन्स हाच वर्डुगो और डेनिस नोविकोव को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी थी।
इससे पहले राउंड 16 में उन्होंने बेन मैकलाचलान और जान पैट्रिक स्मिथ की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-5, 6-1 से पराजित किया था।