फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Defending champion Sabalenka in second round of US Open, Raducanu wins first match at tournament since 2021

US Open: गत चैंपियन सबालेंका यूएस ओपन के दूसरे दौर में, रादुकानू ने 2021 के बाद टूर्नामेंट में पहला मैच जीता

Mon, 25 Aug 2025 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

अमेरिकी ओपन 2021 जीतने वाली एम्मा रादुकानू ने 18 वर्ष की उम्र में एक क्वालिफायर के तौर पर खिताब जीतने के बाद यहां पहली जीत दर्ज करते हुए जापान की क्वालिफायर एना स्निबाहारा को 6-1, 6-2 से मात दी।

विज्ञापन
Defending champion Sabalenka in second round of US Open, Raducanu wins first match at tournament since 2021
सबालेंका और रादुकानू - फोटो : instagram

विस्तार

गत चैंपियन एरिना सबालेंका ने स्विटरलैंड की रेबेका मासारोवा से मिली कड़ी चुनौती का सामना करके 7-5, 6-1 से जीत के साथ अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका इस साल पहले तीन ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत सकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं सत्र का समापन ग्रैंडस्लैम खिताब और नंबर वन रैंकिंग के साथ करना चाहती हूं।' अब उनका सामना पोलिना मुदेरमेतोवा से होगा जिन्हें फरवरी में दुबई में वह हरा चुकी हैं।
विज्ञापन


रादुकानू ने पहला मैच जीता
अमेरिकी ओपन 2021 जीतने वाली एम्मा रादुकानू ने 18 वर्ष की उम्र में एक क्वालिफायर के तौर पर खिताब जीतने के बाद यहां पहली जीत दर्ज करते हुए जापान की क्वालिफायर एना स्निबाहारा को 6-1, 6-2 से मात दी। चार साल पहले खिताब जीतकर सभी को चौंका देने वाली राडुकानू 2022 में पहले दौर में हार गई, जबकि 2023 में कलाई और टखने के आपरेशन के कारण खेल नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी वह पहले दौर में हार गई थीं। अब 22 साल की हो चुकी ब्रिटेन की राडुकानू ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में 70वें से 36वां स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed