{"_id":"6885d599f2559d483e08ec83","slug":"dc-open-tennis-lelah-fernandez-and-anna-kalinskaya-in-the-final-radukanu-and-rybakina-lost-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"DC Open Tennis: लेलाह फर्नांडिज और अन्ना कालिन्सकाया फाइनल में, रादुकानू और रिबाकिना हारीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
DC Open Tennis: लेलाह फर्नांडिज और अन्ना कालिन्सकाया फाइनल में, रादुकानू और रिबाकिना हारीं
Sun, 27 Jul 2025 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:00 PM IST
सार
कालिन्सकाया ने हालांकि फर्नांडिज से आधे से भी कम समय में ऐमा राडुकानु को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने वाली फर्नांडिज और कालिन्सकाया दोनों गैरवरीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रादुकानू और रिबाकिना
- फोटो : instagram
विस्तार
लेलाह फर्नांडिज हार्ड कोर्ट टेनिस प्रतियोगिता डीसी ओपन के फाइनल में सत्र का पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने उतरेंगी जबकि अन्ना कालिन्सकाया की नजरें करियर के पहले खिताब पर होंगी। अमेरिकी ओपन 2021 की उप विजेता फर्नांडिज ने 12 ऐस लगाते हुए सेमीफाइनल में शनिवार को 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना को तीन घंटे और 16 मिनट में 6-7, 7-6, 7-6 से हराया।
कालिन्सकाया ने हालांकि फर्नांडिज से आधे से भी कम समय में ऐमा राडुकानु को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने वाली फर्नांडिज और कालिन्सकाया दोनों गैरवरीय खिलाड़ी हैं। पुरुष एकल में सातवें वरीय एलेक्स डि मनोर ने कोरेंटिन मोटेट को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत चौथे वरीय बेन शेल्टन और 12वें वरीय एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।