फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: Sinner made Italy champion for the second consecutive time, defeated Netherlands 2-0 in the final

Davis Cup: सिनर ने इटली को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया, फाइनल में नीदरलैंड को 2-0 से हराया

Tue, 26 Nov 2024 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा (स्पेन)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा (स्पेन)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Nov 2024 08:47 AM IST
सार

इससे पहले मैटियो बेरेटिनी ने राफेल नडाल को उनके अंतिम मुकाबले में हराने वाले बोटिक वान डि जेंडशुल्प को 6-4, 6-2 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

विज्ञापन
Davis Cup: Sinner made Italy champion for the second consecutive time, defeated Netherlands 2-0 in the final
यानिक सिनर - फोटो : Instagram

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रहे विश्व नंबर एक यानिक सिनर की बदौलत इटली ने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार डेविस कप जीत लिया। इटली लगभग 25 वर्ष तक डेविस कप खिताब से दूर रहा, लेकिन सिनर के आते ही उसे लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ है। सिनर ने टैलन ग्रीकस्पोर को सीधे सेटों में 7-6 (2), 6-2 से हराकर इटली को विजेता बनाया।
विज्ञापन


बेरेटिनी ने जीता पहला एकल
इससे पहले मैटियो बेरेटिनी ने राफेल नडाल को उनके अंतिम मुकाबले में हराने वाले बोटिक वान डि जेंडशुल्प को 6-4, 6-2 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। सिनर ने जीत के बाद कहा, गत विजेता होकर एक बार फिर चैंपियन बनना, हमारे लिए इससे अच्छी भावना और कोई नहीं हो सकती है। पलासियो डि डिपोर्टेस जोस मारिया मार्टिन कारपेना में बैठे 9 हजार दो सौ दर्शकों में इटली को जबरदस्त समर्थन मिला। इटली के समर्थकों ने मेगा फोन और ड्रमों की थाप पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चेक गणराज्य की ओर से 2012 और 2013 में लगातार दो बार डेविस कप का खिताब जीतने के बाद इटली दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम है।
विज्ञापन


पूरी टीम ने मनाया जश्न
बीते बुधवार को इटली की महिला टीम ने स्लोवाकिया को हराकर बिली जीन किंग कप का खिताब जीता था। इटली टीम के कप्तान फिलिपो वोलांद्री ने कहा- पुरुष टीम ने जीत के साथ हमें और ज्यादा गौरवान्वित किया है। सिनर का यहां डेविस कप में रिकॉर्ड 4-0 रहा। इसमें बेरेटिनी के साथ युगल में अर्जेंटीना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हासिल की गई जीत भी शामिल है। सिनर के जीतते ही बेरेटिनी और पूरी टीम कोर्ट पर आ गई और एक दूसरे गले में हाथ डालकर जश्न मनाने लगी। वोलांद्री ने सिनर को उठाकर हवा में लहरा दिया। सिनर ने ग्रीकस्पोर के खिलाफ 15 एस लगाए। एक सप्ताह पूर्व एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने वाले सिनर पिछले 14 मैचों और 26 सेट से नहीं हारे हैं। इस वर्ष उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई और यूएस ओपन का खिताब भी जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed