फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: ITF says security risk rating in Pakistan hasn't changed 

डेविस कपः पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तटस्थ स्थान की मांग 

Sat, 10 Aug 2019 10:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Davis Cup: ITF says security risk rating in Pakistan hasn't changed 
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टेनिस महासंघ ने शनिवार को पुष्टि की कि वह पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए तटस्थ स्थान की मांग करेगा क्योंकि दोनों देशों के बीच बढते तनाव के मद्देनजर यह ‘अतार्किक अनुरोध’ भी नहीं है। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से हालात को देखते हुए एआईटीए अधिकारी और खिलाड़ी चिंतित हैं। एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा, 'हमने हालात की समीक्षा की है और हमारा मानना है कि हालात पाकिस्तान में खेलने के अनुकूल नहीं है। हमने सोमवार को आईटीएफ को पत्र लिखकर तटस्थ स्थान की मांग करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'अब आईटीएफ को फैसला करना है। वे डेविस कप समिति के सामने इसे रखेंगे जो हमारा अनुरोध मान लेगी। हम कोई अतार्किक मांग नहीं कर रहे है। मौजूदा हालात में वहां खेल पाना संभव नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कम करने का ऐलान किया। इसके बाद वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस भी सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोक दी गई थी जिसके बाद भारतीय चालक दल ट्रेन को भारतीय सीमा में अटारी तक लेकर आया। 


डेविस कप 14 और 15 सितंबर को इस्लामाबाद में खेला जाना है। भारत की कोई डेविस कप टीम 1964 के बाद पाकिस्तान नहीं गई है। मुंबई में 2008 के आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed