फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Daniil Medvedev reached the semifinals of the National Bank Open Tennis Tournament defeating Hubert Hurkacz in the quarterfinals

नेशनल बैंक ओपन: टोरंटो टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे मेदवेदेव, क्वार्टर फाइनल में हुर्काज को हराया

Sun, 15 Aug 2021 02:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 15 Aug 2021 02:33 PM IST
सार

दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव टोरंटो में खेली जा रहे नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइलन फाइनल में पहंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुर्काज को शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Daniil Medvedev reached the semifinals of the National Bank Open Tennis Tournament defeating Hubert Hurkacz in the quarterfinals
दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media

विस्तार

शीर्ष वरीय रूस के दानिल मेदवेदेव ने सातवीं वरीय पोलैंड के ह्यूबर्ट हुर्काज को कड़े मुकाबले में हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में 2-6, 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी पच्चीस वर्षीय मेदवेदेव के नाम 11 एटीपी टूर खिताब हैं। इस साल वह मैलोरका और मार्सेली में जीते थे। मेदवेदेव ने हुर्काज के खिलाफ 23 ऐस लगाए। एक महीने पहले वह उनसे विंबलडन के चौथे दौर में पराजित हो गए थे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में मेदवेदेव का सामना अमेरिका के छह फीट इस इंच लंबे कद के जॉन इसनर से होगा जिन्होंने फ्रांस के 11वें वरीय गेल मोनफिल्स को 7-6, 6-4 से हराकर बाहर किया। तीसरे वरीय यूनान के स्टेफानोस सितसिपास का सामना एक अन्य सेमीफाइनल में अमेरिका के क्वालिफायर रिली ओपेल्का से होगा। सितसिपास ने छठे वरीय नॉर्वे के कास्पर रुड को 6-1, 6-4 से हराया जबकि ओपेल्का ने 10वें वरीय स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता आगुत को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी। सितसिपास मई में फ्रेंच ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से पराजित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजारेंका को हराकर सबालेंका अंतिम 4 में  

उधर मांट्रियल में शीर्ष वरीय बेलारूस की अर्यना सबालेंका ने हमवतन विक्टोरिया अजारेंका को क्वार्टर फाइनल में 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। एक समय सबालेंका दूसरे सेट में 2-4 से पिछड़ रही थीं लेकिन फिर चार गेम लगातार जीते। सबालेंका का समाना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा जिन्होंने स्पेन की सारा को 6-4, 6-0 से मात दी। ट्यूनीशिया की ओंस जबूर और इटली की कैमिला गियोर्गी भी अंतिम चार में पहुंच गईं। ओंस ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 1-6, 7-6(4), 6-0 से हराया तो गियोर्गी ने अमेरिका की 17 साल की कोको गॉफ को 6-4, 7-6(2) से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed