फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   China Li storms to Australian open title

ली ना ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

Sat, 25 Jan 2014 08:06 PM IST
एजेंसी/मेलबर्न
एजेंसी/मेलबर्न Updated Sat, 25 Jan 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
China Li storms to Australian open title

चीन की 31 वर्षीय ली ना ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को लगातार सेटों में 7-6, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है।

विज्ञापन


ली ना 2011 में फ्रेंच ओपन जीतने के साथ एशिया की पहली ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी थीं। अब उन्होंने दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर ली।

चीनी खिलाड़ी राड लेवर एरेना में पिछले तीन वर्षों में दो बार फाइनल में पराजित हुई थीं लेकिन इस बार उन्होंने मेलबर्न पार्क में चीन का परचम लहरा दिया।

पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में खेल रहीं सिबुलकोवा ने पहले सेट में कड़ा संघर्ष किया लेकिन दूसरे सेट में वह पूरी तरह समर्पण कर गईं।

चौथी सीड ली ना को 20वीं सीड सिबुलकोवा के खिलाफ पहले सेट में अपनी सर्विस से काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके फोरहैंड भी ठीक नहीं पड़ रहे थे। मगर जैसे ही उन्होंने अपनी लय हासिल की तो उन्हें रोकना सिबुलकोवा के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


ली ना ने दूसरे सेट में लगातार छह गेम बातों-बातों में जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही वह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी खिलाड़ी ने जीत के बाद अपने हाथों को हवा में उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने फिर सिबुलकोवा से हाथ मिलाया और फिर अपने प्लेयर्स बॉक्स में जाकर कोच कार्लोस रोड्रिग्ज को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed