{"_id":"68dbeb718845334f0b0408fc","slug":"carlos-alcaraz-defeated-fritz-to-win-the-japan-open-winning-his-eighth-singles-title-of-the-year-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Open: फ्रिट्ज को हराकर कार्लोस अल्कारेज बने जापान ओपन के विजेता, साल का अपना आठवां एकल खिताब जीता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Japan Open: फ्रिट्ज को हराकर कार्लोस अल्कारेज बने जापान ओपन के विजेता, साल का अपना आठवां एकल खिताब जीता
Tue, 30 Sep 2025 08:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:08 PM IST
सार
अल्कारेज ने फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर करियर का 24वां एकल खिताब जीता। उन्हें पिछले हफ्ते लीवर कप टीम प्रतियोगिता में फ्रिट्ज के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : PTI
विस्तार
स्पेन के शीर्ष रैंकिंग के कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया। अल्कारेज ने फाइनल में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराकर साल का अपना आठवां एकल खिताब जीता। अल्कारेज ने फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर करियर का 24वां एकल खिताब जीता। उन्हें पिछले हफ्ते लीवर कप टीम प्रतियोगिता में फ्रिट्ज के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।
स्पेन के अल्कारेज ने मौजूदा सत्र में जीत-हार के अपने सत्र के रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए टूर का सर्वश्रेष्ठ 67-7 हासिल किया और उन्हें सत्र के अंत में नंबर एक रैंकिंग की ओर कदम बढ़ाए। तोक्यो में यह फाइनल अल्कारेज के लिए मार्च के बाद से लगातार नौवां फाइनल था। फाइनल में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 7-2 है।