फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Cancel Grand Slams Than Play Without Fans says Petra Kvitova

फेडरर के साथ खड़ीं पेत्रा क्वितोवा, कहा- खाली स्टेडियम में मुकाबले से बेहतर रद्द हो ग्रैंडस्लैम

Tue, 26 May 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 May 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Cancel Grand Slams Than Play Without Fans says Petra Kvitova
पेत्रा क्वितोवा

दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा कोरोना वायरस महामारी के चलते खाली स्टेडियमों में खेलने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों को रद्द करने को प्राथमिकता देंगी। चेक गणराज्य के टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने रोजर फेडरर की बात का समर्थन किया, जिन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि वह फ्रेंच ओपन और फ्लशिंग मीडोज (यूएस ओपन) में खाली स्टेडियमों में खेलने के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन


क्वितोवा ने कहा, 'अभी मेरी उम्र है और मैं निश्चित तौर पर एक अन्य ग्रैंडस्लैम में खेलना चाहूंगी, लेकिन अगर इन्हें इस तरह (दर्शकों के बिना) आयोजित किया जाता है तो इसके बजाय मैं इन्हें रद्द करना पसंद करूंगी। ग्रैंडस्लैम में खेलना बहुत बड़ी बात है, लेकिन जो दर्शक हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत हैं उनके बिना खेलना अच्छा नहीं है। ग्रैंडस्लैम में तो ऐसा नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाला फ्रेंच ओपन सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। विंबलडन को रद्द कर दिया गया है, जबकि डब्ल्यूटीए टूर 20 जुलाई से पहले शुरू नहीं हो पाएंगे। प्राग में इस सप्ताह होने वाले टूर्नमेंट में आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी भाग लेंगे, लेकिन इस दौरान दर्शक नहीं होंगे और खिलाड़ी आपस में हाथ भी नहीं मिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में रेफरी और 'बॉल बॉय' होंगे, लेकिन उनके हाथों में तौलिया नहीं होगा। क्वितोवा ने कहा, 'हाथ नहीं मिलाना और केवल रैकेट टकराना नैतिक नहीं है, मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सबसे अप्रिय होगा।'


चेक गणराज्य में मार्च के मध्य से ही खेल रोक दिए गये थे। यहां अभी तक 9000 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है, जिनमें से 300 लोगों की मौत हुई है। क्वितोवा ने कहा, 'हम केवल चेक गणराज्य में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में टेनिस की शुरुआत कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed