फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Canadian teenager Victoria Mboko Montreal final beating Elena Rybakina now face Naomi Osaka in title match

National Bank Open: कनाडा की युवा खिलाड़ी मबोको फाइनल में पहुंचीं, रिबाकिना को हराया; अब ओसाका से सामना

Thu, 07 Aug 2025 10:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:46 AM IST
सार

मबोको का सामना जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 (7) से हराया। 85वीं रैंकिंग की मबोको अपने पहले डब्ल्यूटीए टूर खिताब की तलाश में उतरेंगी।

विज्ञापन
Canadian teenager Victoria Mboko Montreal final beating Elena Rybakina now face Naomi Osaka in title match
टेनिस - फोटो : freepik

विस्तार

कनाडा की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया मबोको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। 18 साल की मबोको ने रिबाकिना को 1-6, 7-5, 7-6 (4) से मात दी। मबोको ने तीसरे सेट में मैच प्वाइंट बचाया और दो बार रिबाकिना की सर्विस तोड़कर सेट टाईब्रेकर में पहुंचाया। 
विज्ञापन


मबोको का सामना अब जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 (7) से हराया। 85वीं रैंकिंग की मबोको अपने पहले डब्ल्यूटीए टूर खिताब की तलाश में उतरेंगी। अगर मबोको खिताब जीतने में सफल रहीं तो वह ओपन एरा में घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाली कनाडा की तीसरी खिलाड़ी होंगी। कनाडा के लिए फेय अर्बन (1969) और बियांका आंद्रेस्कू (2019) में ऐसा कर चुकी हैं। मबोको ने कहा, अभूतपूर्व मैच। जिन्होंने मेरा समर्थन किया उन सभी को धन्यवाद। यह काफी कठिन मैच था, लेकिन सब कुछ संभव है। 
विज्ञापन


चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका 2022 में मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद से ही डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। वह अपने आठवें और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खचानोव ने ज्वेरेव को हराया  
पुरुषों के वर्ग में रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। एटीपी टूर पर सात बार के विजेता 29 वर्षीय खचानोव फाइनल में दूसरे वरीय टेलर फ्रिट्ज और चौथे वरीय बेन शेल्टन के बीच होने वाले ऑल अमेरिकी सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्चेरेव ने यहां 2017 में खिताब जीता था और वह एटीपी टूर पर 24 खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed