फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Britain Joe Salisbury and American Rajeev Ram won the US Open mens doubles title

US Open 2021: भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के सैलिसबरी की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल का खिताब

Sat, 11 Sep 2021 03:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Sep 2021 03:14 PM IST
सार

सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया और यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया 

विज्ञापन
Britain Joe Salisbury and American Rajeev Ram won the US Open mens doubles title
जो सैलिसबरी और राजीव राम - फोटो : twitter@rajeevram

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने मिलकर यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया। विश्व में चौथी वरीयता प्राप्त राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी ने पिछले साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। वे इस साल अपने एकमात्र अन्य स्लैम फाइनल में ऑस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं राजीव राम
खिताबी जीत के बाद राजीव राम ने कहा, 'यह अभी तक की सबसे अविश्वसनीय राइड रही है और हम अब रुकने वाले नहीं हैं। मैं इससे बेहतर साथी के लिए नहीं कह सकता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना सच होने जैसा
मैच जीतने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी जो सैलिसबरी ने कहा, 'यह सपने के सच होने जैसा है। राजीव राम के साथ इसे जीतना अद्भुत है। बीते तीन सालों में वह एक अविश्वसनीय साथी रहे हैं। मैं अपने साथ इनसे बेहतर किसी और से कोर्ट पर आने के लिए नहीं कह सकता था। हम उम्मीद करते हैं कि हम एक साथ कुछ और खिताब जीतेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed