फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Bopanna-sania pair defeted in Mixed double semifinal

सानिया-बोपन्ना को सेमीफाइनल में मिली हार, कांस्य की आस बरकरार

Sun, 14 Aug 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bopanna-sania pair defeted in Mixed double semifinal
सानिया मिर्जा- रोहन बोपन्ना - फोटो : getty
रियो ओलंपिक के आठवें दिन भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित करने के इरादे से सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना कोर्ट में वीनस विलियम्स और राजीव राम की अमेरिका की जोड़ी के सामने उतरे, लेकिन उन्हें हार मिली। हार के बाद भी उनके पास अब कांस्य पदक जीतने की आस है। कांस्य का मुकाबला रविवार को होगा।
विज्ञापन

 
सेमीफाइलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 6-2 से जीत लिया। सानिया-बोपन्ना ने अमेरिका की सर्विस दूसरी गेम में ब्रेक कर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्हें उबरने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

 
लेकिन दूसरे सेट में अमेरिकी बेहतरीन वापसी की। इस जोड़ी ने सेट की शुरुआत जीत से की। अमेरिकी जोड़ी ने चौथे गेम में भारत की सर्विस ब्रेक की। भारतीय जोड़ी के बीच तालमेल की कमी  दिखाई दी।  अमेरिकी जोड़ी ने दो बार सानिया की सर्विस तोड़ी। भारतीय जोड़ी लगातार गलती करती रही। अंततः अमेरिकी जोड़ी ने 2-6 के अंतर से दूसरा सेट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद तीसरे सेट में मुकाबला सुपर टाई ब्रेकर में पहुंच गया। इसमें जो टीम 10 अंक पहले हासिल करती है वह टीम मैच जीतती है। मुकाबला शुरुआत में 3-3 की बराबरी पर था लेकिन बोपन्अंना और सानिया ने लगातार गल्तियां कीं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और भारतीय टीम मैच 6-2, 2-6, 3-10 के अंतर से हार गई। 


भारतीय जोड़ी अभी भी कांस्य पदक की दौड़ में है दूसरे सेमीफाइनल की पराजित टीम से उनका मुकाबला होगा, इसमें जो जीत हासिल करेगा उसे कांस्य पदक मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed