{"_id":"fef9b0695402989feb9cac238e623525","slug":"bopanna-and-qureshi-s-pair-crashed-out-at-barcelona","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक जोड़ी का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारत-पाक जोड़ी का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी का बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
भारत-पाक की जोड़ी को टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को बढ़त बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।
लगभग 18 लाख 45 हजार 585 यूरो की ईनामी राशी वाले बार्सिलोना ओपन टेनिस में बोपन्ना-कुरैशी को पांचवीं सीड कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी ने 6-7, 7-5, 10-7 से हराया।
विज्ञापन
बोपन्ना की हार के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। सोमदेव देववर्मन एकल के पहले दौर में हारने के बाद युगल के क्वार्टर फाइनल में पराजित हो गए थे।
विज्ञापन
शारापोवा सेमीफाइनल में
गत चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की एग्निस्का रद्वांस्का को शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में 6-4, 6-3 से हराकर स्टटगार्ट ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
स्टटगार्ड में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दूसरे दौर के अन्य रोमांचक मुकाबलों में वरीय खिलाड़ियों में जर्मनी की एजेंलिक केर्बर और दूसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप को उलटफेर का सामना करना पड़ा।
स्पेन की कार्ला सुआरेज नेवारो ने चौथी वरीयता प्राप्त कर्बर को 7-5, 6-4 से जबकि रूस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा ने दूसरी सीड हालेप को 7-5, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।