फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   BNP Paribas, Azarenka will face Jelena Ostapenko

बीएनपी पारिबास: अजारेंका चौथी बार सेमीफाइनल में, अब ओस्तापेंको से होगी टक्कर

Fri, 15 Oct 2021 06:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेल्स Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Oct 2021 06:57 AM IST
सार

अजारेंका की यह यहां 32वीं जीत हैं। उनसे ज्यादा मैच यहां सिर्फ दो खिलाड़ियों लिंडसे डेवनपोर्ट (47) और मारिया शारापोवा (38) ने ही जीते हैं।

विज्ञापन
BNP Paribas, Azarenka will face Jelena Ostapenko
विक्टोरिया अजारेंका - फोटो : Twitter

विस्तार

दो बार की पूर्व चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने चौथी बार बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेेंट के सेमीफाइनल में प्रेवश कर लिया। बेलारूस की 27वीं वरीयता प्राप्त अजारेंका ने अमेरिका की 19वीं वरीय जेसिका पेगुल को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से मात दी।

विज्ञापन


अजारेंका की यह यहां 32वीं जीत हैं। उनसे ज्यादा मैच यहां सिर्फ दो खिलाड़ियों लिंडसे डेवनपोर्ट (47) और मारिया शारापोवा (38) ने ही जीते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनी अजारेंका की टक्कर अब लातविया की येलेना ओस्तापेंको से होगी। ओस्तापेंको ने अमेरिकी की शैल्बी रोजर्स को 6-4, 4-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


दिमित्रोव ने किया मेदवेदेव को बाहर 
दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव का पहली बार यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना एक बार फिर टूट गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त मेदवेदेव को चौथे दौर में 23वें वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों दो घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुल्गारिया के दिमित्रोव ने पांच साल बाद शीर्ष दो में से किसी को हराया। इससे पहले 2016 में मियामी ओपन में एंडी मरे को मात दी थी। दिमित्रोव की यह मेदवेदेव के खिलाफ पांच मुकाबलों में दूसरी जीत है। पहली बार यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दिमित्रोवा का सामना हुबर्ट हुर्काज से होगा, जिन्होंने रूस के असलान कारात्सेव को 6-1, 6-3 से हराया। 


ज्वेरेव औ सितसिपास भी आगे बढ़े 
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और ग्रीस स्टेफानोस सितसिपास भी अंतिम-8 में पहुंच गए। ज्वेरेव ने गेल मोनफिल्स को 6-1, 6-3 से और सितसिपास ने एलेक्स डि मिनौर को 6-7, 7-6, 6-2 से हराया। कैमरून नौरी ने टॉमी पॉल को 6-4, 4-6, 6-2 से, टेलर फिट्ज ने यानिक सिनेर को 6-4, 6-3 से और निकोलोज बी ने कारेन खाचानोव को 6-4, 7-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed