{"_id":"7b2fc0c3e1fa9c88dd82281194a77d98","slug":"bhupathi-ready-to-come-back-at-court-after-9-months-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद नई जोड़ी संग वापसी करेंगे भूपति","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नौ महीने बाद नई जोड़ी संग वापसी करेंगे भूपति
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के सफल आयोजन के बाद एक बार फिर से कोर्ट पर उतरने को तैयार हैं।
भूपति देश में ही आयोजित होने वाली चेन्नई ओपन के जरिये टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगे जहां उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। भूपति डबल्स में साकेत मिनेनी संग जोड़ी बनाएंगे।
इसके अलावा डबल्स में जीवन नेदुंचेझियन और श्रीराम बालाजी को भी वाइल्ड कार्ड से इंट्री दी गई है। टूर्नामेंट के 20वें संस्करण में इस बार दुनिया के शीर्ष 25 खिलाड़ियों में से चार हिस्सा ले रहे हैं जबकि इस साल एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले 3 खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं।
आयोजक पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पुरुष सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और रामकुमार रामानाथन को वाइल्ड कार्ड दिया गया है।
अनुभवी भूपति टूर्नामेंट में 27 वर्षीय साकेत के साथ पहली बार डबल्स में जोड़ी बनाएंगे। भूपति आखिरी बार इस साल मार्च में मियामी मास्टर्स में खेले थे। अब तक डबल्स में 52 खिताब जीत चुके भूपति चेन्नई ओपन के जरिये सत्र की शुरुआत जीत के साथ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह 2011 में लिएंडर पेस के साथ यहां (चेन्नई में) खिताब जीत चुके हैं। दूसरी ओर साकेत भी इस साल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और इंचियोन एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा के साथ गोल्ड और सनम सिंह के साथ पुरुष डबल्स में रजत जीत चुके हैं।
वावरिंका होंगे आकर्षण का केंद्र
टूर्नामेंट में इस बार भी दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका आकर्षण का केंद्र होंगे।
इसके अलावा टॉप खिलाड़ियों में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज और 15वें नंबर के रोबर्टो बॉतिस्ता के साथ ही 22वें नंबर के डेविड गोफिन भी हिस्सा लेंगे।