फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Final: Novak Djokovic vs Dominic Thiem, Who will win first grand slam of the year

Australian Open Final: आज होगा फाइनल, ‘किंग’ जोकोविच से भिड़ेंगे ‘जाइंट किलर’ थीम

Sun, 02 Feb 2020 08:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 02 Feb 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Australian Open Final: Novak Djokovic vs Dominic Thiem, Who will win first grand slam of the year
नोवाक जोकोविच और डॉमिनिक थीम - फोटो : ट्विटर

अब तक सातों ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल जीतने वाले नोवाक जोकोविच लगातार 12 मैच जीत चुके हैं और रविवार को यह खिताब जीतने पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे, लेकिन उनका सामना कई दिग्गजों को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत डॉमिनिक थीम से है। सर्बिया के जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया के थीम के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 6-4 का है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर शुक्रवार को पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। 26 वर्षीय और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने सातवीं रैंकिंग के जेवरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से पराजित किया था।
विज्ञापन


भले ही थीम ने पिछले पांच में से चार बार जीत दर्ज की हो, लेकिन अब उन्हें जोकोविच की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को सीधे सेटों में हराया था। जोकोविच पिछले 12 मैचों से अजेय हैं और उन्होंने अब तक कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल नहीं गंवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले थीम दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने हराया। थीम ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर बदला चुकता किया।

जोकोविच ने थीम की तारीफ करते हुए कहा, 'उसे अगली पीढ़ी का कहना गलत होगा क्योंकि वह लंबे समय से खेल रहे हैं। अब वह शीर्ष पांच, शीर्ष दस का खिलाड़ी है।' उन्होंने कहा, 'यहां एक मैच जीतने से ग्रैंडस्लैम उसके नाम हो सकता है। वह जल्दी ही दुनिया के शीर्ष तीन खिलाड़ियों में होगा।'


16 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच को इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन आराम मिला है, उन्होंने गुरुवार को सेमीफाइनल में चोटिल रोजर फेडरर को हराया था। दूसरी ओर थीम चार वरीय खिलाड़ियों को पछाड़कर यहां तक पहुंचे हैं, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed