फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Dominic Thiem beats Alexander Zverev, to play Novak Djokovic in the final

ज्वेरेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थीम, जोकोविच से होगी खिताबी जंग

Fri, 31 Jan 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jan 2020 06:20 PM IST
सार

  • सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद थीम की जबरदस्त वापसी 
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंचे
  • ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई बने थीम
  • 03 बार किसी ग्रैंड स्लैम के खिताब मुकाबले में पहुंचे हैं डॉमिनिक
  • सर्बिया के नोवाक जोकोविच से रविवार को होगी खिताबी जंग
  • दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं नोवाक जोकोविच
  • अब तक जोकोविच और थीम के बीच 10 बार हो चुकी है भिड़ंत
  • जोकोविच ने छह और थीम ने चार बार जीती बाजी

विज्ञापन
Australian Open: Dominic Thiem beats Alexander Zverev, to play Novak Djokovic in the final
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉमिनिक थीम के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के बीच अब सिर्फ सात बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ही रह गए हैं। ऑस्ट्रिया के 26 वर्षीय थीम ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 3-6,6-4,7-6(7/3), 7-6(7/4) से जीत दर्जकर पहली बार मेलबर्न में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। यह मुकाबला तीन घंटे 42 मिनट तक चला। जहां उनका रविवार को सामना दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी जोकोविच से होगा।

विज्ञापन


जोकोविच ने रोजर फेडरर को हराकर आठवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। वह कभी भी यहां फाइनल में नहीं हारे हैं। क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल को हराने वाले थिएम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं। वह तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2018-2019 में फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे जहां दोनों ही बार उन्हें नडाल से शिकस्त मिली थी।

विज्ञापन

तो बनेंगे ऑस्ट्रिया के दूसरे खिलाड़ी

थीम अगर रविवार को ट्रॉफी जीतते हैं तो वह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले अपने देश के दूसरे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले 1995 में थॉमस मस्टर ने फ्रेंच ओपन जीता था। हालांकि थीम की राह आसान नहीं है। सोलह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 32 वर्षीय जोकोविच ने पिछले दस वर्षों में यहां सिर्फ तीन मुकाबले ही हारे हैं।

जोकोविच के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं थीम ने: थीम ने जोकोविच को पिछले लगातार दोनों मुकाबलों में शिकस्त दी है। इसमें पिछले साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के राउंड रॉबिन मैच में और फ्रैंच ओपन के सेमीफाइनल में थिएम ने इस सर्बियाई दिग्गज को मात दी थी। हालांकि दोनों के बीच खेले गए दस मुकाबलों में से जोकोविच ने छह और थीम ने चार जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed