फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2025: Djokovic took dig at injury experts by sharing MRI report, retired from semifinal match

Australian Open: एमआरआई रिपोर्ट साझा कर जोकोविच ने 'चोट विशेषज्ञों' पर कसा तंज, सेमीफाइनल मैच से हुए थे रिटायर

Sun, 26 Jan 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jan 2025 08:57 AM IST
सार

नोवाक जोकोविच ने रविवार तड़के सोशल मीडिया पर अपने चोटिल बाएं हैमस्ट्रिंग का स्कैन पोस्ट किया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के मैच को छोड़ने पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब आलोचकों को उन्होंने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Australian Open 2025: Djokovic took dig at injury experts by sharing MRI report, retired from semifinal match
जोकोविच - फोटो : Twitter

विस्तार

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मैच में एक सेट खेलने के बाद नाम वापस ले लिया था। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मैच वह पूरा नहीं कर पाए और चोट की वजह से उन्हें मजबूरन हटना पड़ा। इसको लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया गया और कुछ लोगों ने बिना वजह जाने उन पर तंज भी कसे थे और कहा कि जोकोविच की चोट इतनी गंभीर नहीं थी कि उन्हें हटना पड़े। अब जोकोविच ने अपनी चोट की तस्वीर साझा की है और उन आलोचकों को 'चोट विशेषज्ञ' करार देते हुए उन पर चुटकी ली है। नाम वापस लेने की वजह से अब जोकोविच को 25वें ग्रैंडस्लैम के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल उनके नाम 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब समेत 24 ग्रैंडस्लैम हैं।
विज्ञापन

जोकोविच ने एक्स पर तस्वीर साझा की
नोवाक जोकोविच ने रविवार तड़के सोशल मीडिया पर अपने चोटिल बाएं हैमस्ट्रिंग का स्कैन पोस्ट किया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के मैच को छोड़ने पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वजह बताते हुए कहा था कि उनकी मांसपेशी फटी हुई है। अब इस 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने शनिवार को ली गई एमआरआई की तस्वीर एक्स पर डाली और लिखा, 'सोचा कि मैं इसे सभी खेल चोट विशेषज्ञों के लिए यहीं छोड़ दूं।' उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी और यह नहीं बताया कि वह कोर्ट में अब कब वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Australian Open 2025: Djokovic took dig at injury experts by sharing MRI report, retired from semifinal match
जोकोविच और ज्वेरेव - फोटो : Twitter
दर्शकों ने जोकोविच की आलोचना की थी
दरअसल, सेमीफाइनल मैच के दौरान जोकोविच ने पहला सेट गंवा दिया था। जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला सेट टाई ब्रेकर में 7-6 से अपने नाम किया था। इसके बाद जोकोविच ने रेफरी को कहकर नाम वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी, लेकिन जोकोविच ने आपा खोए बिना, दर्शकों के सामने ताली बजाई और थम्ब्स अप कर उन्हें शुक्रिया कहा। नाम वापस लेने की वजह से जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत का शतक नहीं लगा पाए। क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्कारेज को हराकर इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने 99वीं जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

ज्वेरेव ने दर्शकों को दिया था जवाब
दर्शकों द्वारा जोकोविच की हूटिंग किए जाने पर ज्वेरेव भी शांत नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि जोकोविच चोटिल थे, इसके बावजूद वह सिर्फ 7-6 के अंतर से जीत सके। ज्वेरेव ने कहा कि जोकोविच असली आइकन हैं। साथ ही इस जर्मन खिलाड़ी ने फैंस को भी जवाब दिया। ज्वेरेव ने कहा, 'सबसे पहली चीज जो मैं कहना चाहता हूं, वह यह है कि कृपया किसी खिलाड़ी को नीचा न दिखाएं, खासकर जब वह चोटिल हो। मुझे पता है कि सभी ने टिकट के लिए पैसे दिए हैं और हर कोई पांच सेट का शानदार मैच देखना चाहता था, लेकिन आपको समझना होगा। नोवाक जोकोविच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में इस खेल को सब कुछ दिया है।

Australian Open 2025: Djokovic took dig at injury experts by sharing MRI report, retired from semifinal match
जोकोविच और ज्वेरेव - फोटो : Twitter
जोकोविच ने कहा- काफी दर्द था
ज्वेरेव ने कहा, 'उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग के दर्द के बावजूद यह टूर्नामेंट जीता है। इसलिए अगर वह जारी नहीं रख सकते हैं, तो इसका मतलब है कि वह टेनिस मैच नहीं हो सकता। इसलिए, कृपया सम्मान करें और कुछ प्यार दिखाएं।' जोकोविच ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, 'मैंने मूल रूप से मेरी मांसपेशियों में आई चोट को प्रबंधित करने के लिए हर संभव प्रयास किया। उस पहले सेट के अंत में मुझे और अधिक दर्द महसूस होने लगा।' मुझे लगता है कि इस समय इसे संभालना मेरे लिए बहुत ज़्यादा जरूरी था। दुर्भाग्यपूर्ण अंत, लेकिन मैंने कोशिश की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed