फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2023 Stefanos Tsitsipas reaches the quarterfinals Ostapenko knocks out Coco Gauff

Australian Open: क्वार्टरफाइनल में पहुंचे स्टेफानोस सितसिपास, ओस्टापेंको ने कोको गॉफ को किया बाहर

Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
सार

महिलाओं में सातवीं वरीयता प्राप्त युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को हार मिली। उन्हें लातविया की 20वीं वरीयता प्राप्त लेना ओस्टापेंको ने हराया। ने कोको गॉफ को 7-5, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन
Australian Open 2023 Stefanos Tsitsipas reaches the quarterfinals Ostapenko knocks out Coco Gauff
स्टेफानोस सितसिपास और कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस के स्टार खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। तीसरी वरीयता प्राप्त सितसिपास ने इटली के जैनिक सिनर को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया। 15वीं वरीयता प्राप्त सिनर ने अंत तक मुकाबला किया, लेकिन वह मैच को अपने नाम नहीं कर सके। सितसिपास ने उन्हें 6-4, 6-4, 3-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य के जिरी लेहेका से होगा।
विज्ञापन


महिलाओं में सातवीं वरीयता प्राप्त युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को हार मिली। उन्हें लातविया की 20वीं वरीयता प्राप्त लेना ओस्टापेंको ने हराया। ने कोको गॉफ को 7-5, 6-3 से पराजित किया। लातविया की ओस्टापेंको ने पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-आठ में जगह बनाई है। वहां उनका मुकाबला पिछले साल की विंबलडन विजेता एलेना रायबाकिना से होगा।
विज्ञापन


रायबाकिना ने किया उलटफेर
रायबाकिना ने एक अन्य मैच में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक के सफर को समाप्त कर दिया। उन्होंने पोलैंड की स्वियातेक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर कर दिया। स्वियातेक का पिछला सत्र बेहतरीन रहा था। उन्होंने पिछले साल दो ग्रैंडस्लैम सहित आठ खिताब जीते थे। वह 37 मैचों तक अजेय रही थीं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी वह खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार थीं, लेकिन रायबाकिना के खिलाफ उनकी एक नहीं चली और हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबाकिना पहली बार क्वार्टर फाइनल में
22वीं वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने अपनी सर्विस से स्वियातेक को परेशान किया और डेढ़ घंटे में मैच को जीत लिया। वह पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। रायबाकिना का जन्म रूस के मॉस्को में हुआ था, लेकिन वह 2018 से कजाखस्तान के लिए खेल रही हैं। अन्य मैचों में जेसिका पेगुला ने 2021 की फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्राइजकोवा को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। वह लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।

पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में कोर्डा
अमेरिका के 22 साल के सेबेस्टियन कोर्डा ने 10वीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हरकाज को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-2, 1-6, 7-6 (10-7) से हरा दिया। कोर्डा पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। कोर्डा के पिता पेट्र कोर्डा हैं जिन्होंने 1998 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया था। क्वार्टर फाइनल में कोर्डा की भिड़ंत कारेन खचानोव से होगी। खचानोव ने योशीहितो निशिओका को 6-0, 6-0, 7-6 (4) से शिकस्त दी। अन्य मैचों में गैर वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका ने छठी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलीसिमे को 4-6, 6-3, 7-6 (2), 7-6 (3) से हरा दिया।


व्हील चेयर खिलाड़ी शिंगो कुनीदा ने लिया संन्यास
व्हील चेयर के स्टार टेनिस खिलाड़ी और 28 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब हासिल करने वाले शिंगो कुनीदा ने रविवार को इस खेल से संन्यास ले लिया। 38 साल के कुनीदा ने पिछले साल विंबलडन का खिताब जीतकर चारों ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करके कॅरिअर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था। जापान के शिंगो ने कहा, ''टोक्यो पैरालंपिक के बाद से मैं संन्यास के बारे में सोच रहा था। पिछले साल मुझे महसूस हुआ कि प्रतिस्पर्धा करने की मेरी ऊर्जा कम बची है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed