फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2021 Thiem slumps out Serena williams Naomi Osaka and serena into quarter finals

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सेरेना और ओसाका, डॉमिनिक थीम बाहर

Sun, 14 Feb 2021 02:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Feb 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2021 Thiem slumps out Serena williams Naomi Osaka and serena into quarter finals
नाओमी ओसाका

सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका ने रविवार को यहां तीन सेट तक चले मैचों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेरेना ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर रिकार्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा, उन्होंने इससे पहले आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था।

विज्ञापन


सेरेना का यह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में चौथे दौर का 62वां मैच था जबकि सबालेंका इस दौर में अपना केवल दूसरा मैच खेल रही थी। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन आखिर में सेरेना का अनुभव उनके काम आया। क्वार्टर फाइनल में वह सिमोना हालेप या इगा स्वितेक के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगी। इससे पहले तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने दो मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की और गर्बाइन मुगुरुजा को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया। उन्होंने आखिरी चार गेम जीतकर शानदार वापसी की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 2019 की चैंपियन ओसाका आखिरी सेट में 5-3 के स्कोर पर 15-40 से पीछे थे। मुगुरुजा के पास इस तरह से दो मैच प्वाइंट थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाई। ओसाका अब ताइवान की 35 वर्षीय सी सु वेई से भिड़ेगी। गैरवरीयता प्राप्त सु वेई ने 2019 की फ्रेंच ओपन की फाइनलिस्ट मार्केटा वांड्रोसोवा को 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह ओपन युग में अपने पहले ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुरुष वर्ग में रूस के क्वालीफायर असलान करातसेव ने 20वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगुर अलिसामी को 3-6, 1-6, 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह पुरुष एकल में 1996 के बाद पहला मौका जबकि किसी खिलाड़ी ने ग्रैंडस्लैम में पदार्पण करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। इससे पहले अलेक्स रादुलेस्कु ने 1996 में विंबलडन में यह करिश्मा दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed