{"_id":"5c4c7368bdec224c0b488b9b","slug":"australian-open-2019-novak-djokovic-and-rafael-nadal-meet-in-exciting-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019: जोकोविच और नडाल के बीच रोमांचक फाइनल की उम्मीद","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019: जोकोविच और नडाल के बीच रोमांचक फाइनल की उम्मीद
Sat, 26 Jan 2019 08:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 26 Jan 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल रविवार को यहां 107वें ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस फाइनल के साथ आधुनिक युग की ‘बेजोड़ प्रतिद्वंद्विता’ को नए आयाम पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
दुनिया के इन दो शीर्ष खिलाड़ियों के नाम पर मिलाकर 31 ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज हैं और दोनों रविवार को अपने खिताबों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे।
जोकोविच अगर जीत दर्ज करते हैं जो वह रिकार्ड सातवीं बार नोर्मन ब्रूक्स ट्रॉफी को अपने हाथों में थामेंगे जबकि 32 साल के नडाल अगर 2009 के बाद मेलबर्न पार्क में दोबारा खिताब जीतते हैं तो ओपन युग में सभी चार ग्रैंडस्लैम को कम से कम दो-दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
नडाल का यह 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा और वह सर्वकालिक सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताबों की संख्या के मामले में रोजर फेडरर के 20 खिताब के करीब पहुंच जाएंगे। जोकोविच अगर खिताब अपने नाम करते हैं तो 15वें खिताब के साथ पीट सम्प्रास को पीछे छोड़कर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब की सूची में तीसरे स्थान पर पहंच जाएंगे।
विज्ञापन
जोकोविच और नडाल के बीच 53वां मुकाबला
जोकोविच और नडाल के बीच यहां 53वां मुकाबला होगा जबकि ये दोनों खिलाड़ी आठवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने होंगे।
दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में जोकोविच ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नडाल ने 25 मैचों में बाजी मारी।
ग्रैंडस्लैम फाइनल में हालांकि नडाल का पलड़ा भारी है जहां उन्होंने चार जीत दर्ज की जबकि तीन बार जोकोविच के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी। नडाल हालांकि जोकोविच के खिलाफ पिछले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल जीतने में सफल रहे हैं।
ग्रैंडस्लैम में सभी तरह के मुकाबलों में नडाल का जोकोविच पर पलड़ा भारी रहा है जहां उन्होंने नौ मैचों में जीत दर्ज की जबकि पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ओपन युग में कभी दो खिलाड़ियों के बीच इतने मुकाबले नहीं हुए और ना ही कभी इतने करीबी मैच देखने को मिले।
दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेला गया पिछला फाइनल 2012 में रिकार्ड पांच घंटे और 53 मिनट चला था।
यह ग्रैंडस्लैम इतिहास का सबसे लंबा और कुछ लोगों की माने को सबसे शानदार फाइनल था।
जोकोविच ने अंतिम सेट में 7-5 की जीत से खिताब अपने नाम किया लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ी इतना थक गए थे कि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खड़े होना भी मुश्किल हो गया था।