फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australia Open 2020 Ashleigh Barty knocked out after losing to Sofia Kenin all Match Updates

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मुगुरुजा ने सिमोना हालेप को हराया, सोफिया केनिन के साथ होगा फाइनल

Thu, 30 Jan 2020 01:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Australia Open 2020 Ashleigh Barty knocked out after losing to Sofia Kenin all Match Updates
Garbine Muguruza and Sofia Kenin - फोटो : सोशल मीडिया

साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 के महिला एकल के दोनों ही फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताबी मुकाबला अमेरिका की सोफिया केनिन और स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा के बीच होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में सोफिया केनिन ने एश्ले बार्टी को हराया था। वहीं,  125 मिनट तक चले दूसरे सेमीफाइनल में मुगुरुजा ने रोमनिया की सिमोना हालेप को मात दी। पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुगुरुजा और सोफिया खेलेंगी। 

विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल

Australia Open 2020 Ashleigh Barty knocked out after losing to Sofia Kenin all Match Updates
एश्ले बार्टी - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एश्ले बार्टी को अमेरिका की सोफिया केनिन ने हरा दिया। फाइनल में सोफिया केनिन का सामना अब गरबाइन मुगुरुजा और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन सिमोना हालेप के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सोफिया ने बार्टी को  7-6, 7-5 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल

Australia Open 2020 Ashleigh Barty knocked out after losing to Sofia Kenin all Match Updates
सिमोना हालेप

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सिमोना हालेप और गरबाइन मुगुरुजा के बीच खेला गया। जिसमें मुगुरुजा ने सिमोना हालेप को 7-6, 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन 125 मिनट तक चले इस मैच में मुगुरुजा ने बाजी मारी और हालेप हारकर बाहर हो गईं। दोनों के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं और हर बार मुगुरुजा ने ही बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed