फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Rankings: Carlos Alcaraz claims World No.1 spot, Frances Tiafoe jumps to career-high

ATP Rankings: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने अल्कारेज, फ्रांसिस टियाफो ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

Tue, 13 Sep 2022 10:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

फाइनल में जगह बनाने वाले कैस्पर रूड को भी पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टॉमी पॉल, माटेओ बेरेटिनी और करेन खाचानोव को हराया था।

विज्ञापन
ATP Rankings: Carlos Alcaraz claims World No.1 spot, Frances Tiafoe jumps to career-high
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन के फाइनल में कैस्पर रूड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाले कार्लोस अल्कारेज अब दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन चुके हैं। स्पेन का यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सबसे कम उम्र में टेनिस रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर चुका है। फाइनल में हारने वाले रूड ने बड़ी छलांग लगाई है। इन दोनों के अलावा सेमीफाइनल खेलने वाले फ्रांसेस टियाफो भी शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन


फाइनल में मैच में अल्कारेज ने चार सेट में रूड को हराया था। यह उनका छठा टूर-स्तरीय खिताब है। इसी का फायदा उन्हें टेनिस रैंकिंग में मिला है। हालांकि, यह पहले ही तय हो गया था कि यूएस ओपन जीतने वाला खिलाड़ी टेनिस में नंबर का स्थान भी हासिल करेगा। अब आधिकारिक तौर पर अल्कारेज ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। 
विज्ञापन


फाइनल में जगह बनाने वाले कैस्पर रूड को भी पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टॉमी पॉल, माटेओ बेरेटिनी और करेन खाचानोव को हराया था। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले वह कभी भी यूएस ओपन में तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद 26 वर्षीय करेन खाचानोव ने 13 स्थानों की छलांग लगाई है। खचानोव सिनसिनाटी में पहले दौर से बाहर होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे थे, लेकिन यूएस ओपन हार्ड कोर्ट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और मॉन्ट्रियल चैंपियन पाब्लो कारेनो बुस्टा और वाशिंगटन के टाइटलिस्ट निक किर्गियोस के खिलाफ उत्कृष्ट जीत हासिल की।


अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो एटीपी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह अब 19वें नंबर पर हैं। 24 वर्षीय ने टियाफो ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान उन्होंने राफेल नडाल को भी हराया था। हालांकि, अल्कारेज ने उन्हें सेमीफाइनल मैच में मात दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed