Wimbledon 2021: एश्ले बार्टी ने रचा इतिहास, 41 साल बाद यह कमाल करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन
फाइनल में पहुंचकर एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया। वह 1980 में इवोन गुलागोंग के बाद से विंबलडन फाइनल में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई पहली महिला होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी गुरुवार को पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने पूर्व चैंपियन जर्मनी की एंजेलिक केर्बर 6-3, 7-6 (3) को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा। इस जीत के साथ ही बार्टी ने इतिहास रच दिया। वह 1980 में इवोन गुलागोंग के बाद से विंबलडन फाइनल में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई पहली महिला होंगी। बता दें कि बार्टी का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था और 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।
A first Wimbledon final.@AshBarty, 50 years on since Evonne Goolagong Cawley won at The Championships, is one victory away from emulating her idol after beating Angelique Kerber 6-3, 7-6(3) 🇦🇺#Wimbledon pic.twitter.com/qgWxKoKYvI
— Wimbledon (@Wimbledon) July 8, 2021विज्ञापन
वहीं, कर्बर ने 2018 में विंबलडन खिताब जीता था और 2016 में वह उप विजेता रही थी। बार्टी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद उनके पास दूसरे सेट में वापसी का मौका था। कर्बर 5-3 पर सेट के लिए सर्विस कर रही थीं लेकिन उन्होंने 0-40 पर अपनी सर्विस गंवा दीं। इसके बाद यह सेट टाईब्रेकर तक खिंच गया। फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता बार्टी ने टाईब्रेकर में 6-0 की बढ़त हासिल कर ली और फिर अपने चौथे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। कर्बर का बैकहैंड तब नेट पर उलझ गया था। बता दें कि बार्टी ने हमवतन अजला टोमलजानोविच को केवल 66 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं, पूर्व चैंपियन जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने क्वार्टरफाइनल में पूर्व चैंपियन ने चेक गणराज्य की कारोलिना मुचोवा को 6-2, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
बार्टी और प्लिसकोवा के बीच खिताबी भिड़ंत
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा ने बेलारूस की अर्यना सबालेंका को 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। बार्टी और प्लिसकोवा की भिड़ंत से विंबडलन को महिला वर्ग में नई चैंपियन मिलेगी।
Sweet Karolina.@KaPliskova comes from a set down to reach the #Wimbledon final for the first time after beating Aryna Sabalenka 5-7, 6-4, 6-4 pic.twitter.com/xCPFfAXL7V
— Wimbledon (@Wimbledon) July 8, 2021