फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray Wins Wimbledon Sinlgles Title

एंडी मरे ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब

Mon, 11 Jul 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray Wins Wimbledon Sinlgles Title
एंडी मरे
ब्रिटेश टेनिस स्टार एंडी मरे ने विंबलडन का खिताब जीत लिया। मरे ने कनाडा के मिलोस राओनिच को 6-4, 7-6, 7-6 से साधे सेटों में मात दी। दूसरी वरीयता वाले मरे ने दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता है।
विज्ञापन


छठी वरीयता वाले राओनिच का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था। राओनिच ने मरे को कड़ी टक्कर दी और केवल एक ही बार अपनी सर्विस गंवाई। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मगर मरे को छोटी-छोटी गलतियों की बड़ी सज़ा भुगतनी पड़ी और मरे बाज़ी मार गए।
विज्ञापन


मरे ने इस मैच में गजब का जुझारुपन दिया और राओनिच की 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गई सर्विस पर भी प्वाइंट ले लिया। हालांकि मरे की कमजोरी इस दौरान जमकर सामने आई। उनकी ज्यादातर गलतियां बैंकहैंड शॉट खेलने के दौरान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही मरे ने इतिहास रच दिया है। मरे मॉडर्न टेनिस, जिसे ओपन युग कहा जाता है, मे 2 बार विंबलडन का मेंस सिंगल्स जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए हैं। मरे का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब है।

जारी है सेरेना विलियम्स का जलवा

Andy Murray Wins Wimbledon Sinlgles Title
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
वहीं दूसरी ओर सेरेना का कमाल जारी है। महिला सिंगल्स खिताब जीतने के बाद सेरेना ने बड़ी बहन वीनस के साथ मिल कर खूब कमाल दिखाया। सेरेना और वीनस की जोड़ी ने मिलकर तिमिया बाबोस और यारास्लोवा श्वेदोवा की जोड़ी को 6-3, 6-4 हराकर विंबलडन का महिला डबल्स खिताब भी अपने नाम किया।

यह तीसरा मौका था जब विंबडलन में सेरेना सिंगल्स और डबल्स, दोनों खिताब अपने नाम किया है। इस जोड़ी ने अपने चार साल के खिताबी सूखे को खत्म किया। दोनों ने आखऱी बार 2012 में विंबलडन ग्रैंड स्लैम जीता था। अब दोनों की निगाहें ओलंपिक खेलों पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed