फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray Qualifies for World Tour Finals With Paris Win.

एंडी मरे ने कटाया वर्ल्ड टूर फाइनल्स का टिकट

Fri, 31 Oct 2014 05:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray Qualifies for World Tour Finals With Paris Win.
ब्रिटेन के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने साल के अंत में लंदन में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


मरे ने पेरिस में खेले जा रहे पेरिस मास्टर्स में तीसरे दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दमित्रिव को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही वर्ल्ड टूर के लिए भी जगह बना लिया।

27 साल के स्कॉटलैंड के खिलाड़ी का पिछले 6 हफ्तों में यह चौथा टूर्नामेंट है और वह अब क्वार्टर फाइनल में नंबर वन नोवाक जोकोविक या फ्रेंच खिलाड़ी गिएल मोंफिल्स से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


मरे लगातार सातवीं बार टूर फाइनल्स टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन पिछली बार वह चोटिल होने के कारण भाग नहीं ले सके थे।

इसके साथ ही मरे जोकोविक, रोजर फेडरर, स्टैन वावरिंका और मारिन सिलिच के साथ प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि डेविड फेरर, थॉमस बर्डिच और केई निशिकोरी अन्य 3 खिलाड़ी भी रेस में हैं लेकिन उनकी जगह पक्की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा के मिलोस राओनिक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अंतिम 8 में शामिल होने के लिए पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed