फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   andy murray made histroy wins us open

मरे ने इतिहास रचा, यूएस ओपन का खिताब जीता

Fri, 14 Sep 2012 03:31 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 03:31 PM IST
विज्ञापन
andy murray made histroy wins us open
ओलंपिक चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस का खिताब जीत लिया है। फाइनल में मरे ने जोकोविच को 7-6, 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से शिकस्त दी। मरे 76 साल बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने हैं।
विज्ञापन


मरे के लिए यह खिताबी जीत बेहद अहम है। वह इससे पहले 2008 में यूएस ओपन, 2010 व 2011 में लगातार दो बार आस्ट्रेलियन ओपन और इसी साल विंबलडन के फाइनल तक पहुंचे थे लेकिन एक बार भी ग्रैंड स्लैम खिताब जीत नहीं पाए थे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भी मरे ने चार घंटों तक चले मैराथन मुकाबले में चेक गणराज्य के टामस बर्डिच को 5-7, 6-2, 6-1, 7-6 से हराया था। जीत के बाद मरे ने कहा था कि इतनी कठिन परिस्थितियों में मैं पहले कभी नहीं खेला। पहले कभी मैं एक वर्ष में दो ग्रैंड स्लैम फाइनल नहीं खेल पाया था। यह एक शुभ संकेत है, जिससे पता चलता है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं और लगातार सीख भी रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed