एंडी मर्रे को क्वींस क्लब चैंपियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे को अगले महीने यहां के क्वींस क्लब चैंपियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है हालांकि कूल्हे की सर्जरी के कारण लंबे समय से टेनिस कोर्ट से दूर चल रहे इस खिलाड़ी ने वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है।
लंदन में यह टूर्नामेंट 17 से 23 जून तक खेला जाएग और अगर वह फिट रहे तो इस प्रतियोगिता के जरिये पांच बार के पूर्व चैंपियन को विंबलडन से पहले जरूरी अभ्यास भी मिलेगा।
विश्प रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी की मौजूदा रैंकिंग 217 है। इस साल जनवरी में लंदन में दूसरी बार उनके कूल्हे की सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दर्द महसूस नहीं हो रहा हालांकि वह अभी सिर्फ एक जगह खड़े होकर गेंद को मारने का अभ्यास कर रहे। तीन बार विम्बलडन चैंपियन मर्रे के पास इस ग्रैंडस्लैम के वाइल्ड कार्ड के आवेदन करने के लिए 18 जून तक का समय है।
गत चैंपियन क्वितोवा ने म्लादेनोविच को हराया
गत चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-3, 7-5 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। चेक गणराज्य की दूसरी वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने म्लादेनोविच पर सीधे सेटों में यह पांचवीं जीत दर्ज की है।
अन्श मैचों में स्लोएने स्टीफेंस ने दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।उसने दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन अजारेंका पर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। नीदरलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त किकि बर्टेंस ने 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापोंको को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।
पुरूष वर्ग में रूस के 11वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव ने स्पेन के जाउमे मुनार को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया।जर्मनी के फिलीप कोलश्रेइबर ने मिखाइल कुकुश्किन को 6-2, 7-6 से शिकस्त दी जबकि फ्रांस के टियाफो ने जार्जिया के निकोलाज बी को 6-7, 6-3, 6-4 से हराया।