{"_id":"5bafb57c867a557ed0492673","slug":"andy-murray-ends-his-season-with-a-loss-in-shenzhen-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेनझेन ओपन में हार से किया पूर्व नंबर-1 एंडी मरे ने सीजन का अंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शेनझेन ओपन में हार से किया पूर्व नंबर-1 एंडी मरे ने सीजन का अंत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray
दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बीजिंग में होने वाले चीन ओपन से नाम वापस ले लिया, जिससे यह उनके सत्र का आखिरी मैच साबित हुआ।
विज्ञापन
ब्रिटेन का 31 साल का यह खिलाड़ी इस साल जनवरी में कूल्हे की सर्जरी के बाद फॉर्म और फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रहा है। बीबीसी सहित ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनका टखना भी मामूली रूप से चोटिल है।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में फिलहाल 311वें स्थान पर काबिज मरे ने पहले कहा था कि इस सप्ताह में वह चीन ओपन में खेलेंगे लेकिन शेनझेन ओपन में स्पेन के दिग्गज फर्नांडो वर्डास्को से 4-6, 4-6 से हारने के बाद उन्होंने चीन ओपन से नाम वापस ले लिया। उन्होंने इससे पहले टूर्नामेंट के अंतिम 16 मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराया था।
विज्ञापन