फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   American Tennis star coco gauf Will not compete in the Tokyo Olympics after testing positive for Covid 19

Tokyo Olympics: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ कोरोना संक्रमित, टोक्यो ओलंपिक से हटीं

Mon, 19 Jul 2021 10:32 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 19 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

अमेरिका की मशहूर टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ कोरोना संक्रमित हो गई हैंं।  अब वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। अब गॉफ उन टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जो टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
American Tennis star coco gauf Will not compete in the Tokyo Olympics after testing positive for Covid 19
कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की मशहूर टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ आगामी टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 17 वर्षीया इस खिलाड़ी ने रविवार को इसकी खुद जानकारी दी। साल 2000 के बाद गॉफ ओलंपिक में सबसे कम उम्र की टेनिस खिलाड़ी बन जाती। लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव होने के वह उन टेनिस खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गईं जो टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं यह सूचना देते हुए बेहद निराश हूं कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं, जिसके चलते आगामी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लूंगी। विश्व की 25वें नंबर की महिला खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स की प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करतीं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में मुझे ऐसे कई मौके मिलेंगे जो मैं अपने सपने को साकार कर सकूंगी। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल बाद हो रहा है। पहले इन खेलों का आयोजन 2020 में होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन



हाल ही में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में हार का सामना करने वाली कोको गॉफ ने यह एलान उस वक्त किया जब ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर टोक्यो जाने से एक दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए। 


कोको गॉफ के अलावा राफेल नडाल, रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स, सिमोना हालेप, डॉनिमिक थीम, स्टान वावरिंका और निक किर्गियोस जैसे नाम टेनिस खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत आगामी शुक्रवार 23 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed