फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Allegations of domestic violence against Alexander Zverev are false, no evidence found

Alexander Zverev: ज्वेरेव पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप झूठे, नहीं मिला कोई सबूत, कार्रवाई से बचे

Wed, 01 Feb 2023 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 09:35 AM IST
सार

अक्तूबर 2021 में ज्वेरेव की महिला दोस्त ओलगा शेरीपोवा ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में ज्वेरेव के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
Allegations of domestic violence against Alexander Zverev are false, no evidence found
अलक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) ने कहा है कि वह जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ अपनी महिला दोस्त के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। अक्तूबर 2021 में ज्वेरेव की महिला दोस्त ओलगा शेरीपोवा ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में ज्वेरेव के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि ज्वेरेव अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


ज्वेरेव हालांकि इन आरोपों को झुठलाते रहे हैं। एटीपी ने कहा कि उनका फोकस ज्वेरेव के खिलाफ 2019 में शंघाई में मास्टर्स स्पर्धा के अलावा मोनाको, न्यूयॉर्क और जिनेवा स्पर्धा के दौरान किए गए दुर्व्यवहार पर आधारित था। हमें मीडिया रिपोर्टों में लगाए गए आरोपों के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसे में हम उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


एटीपी ने एक तीसरे पक्ष लेक फोरेस्ट ग्रुप (एलएफजी) को जांच का जिम्मा सौंपा था। एलएफजी ने ज्वेरेव के अलावा उनकी महिला दोस्त से बात की। इसके अलावा परिवार और मित्रमंडली से जुड़े 24 लोगों से बात की। ज्वेरेव के खिलाफ यह जांच 15 महीने चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed