फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   AITA says Indias Davis Cup tie against Pakistan in Nov end in Islamabad subject to security review

भारत-पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबले पर फैसला सुरक्षा समीक्षा के बाद

Sat, 14 Sep 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Sep 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
AITA says Indias Davis Cup tie against Pakistan in Nov end in Islamabad subject to security review
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को होने वाले डेविस कप मुकाबले पर फैसला एक और सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया जाएगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले यह मुकाबला इस्लामाबाद में 14 और 15 सितंबर को होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा पिछले महीने कराई गई सुरक्षा समीक्षा के बाद इसे नवंबर तक टाल दिया गया था।

विज्ञापन


एआईटीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 4 नवंबर को होने वाली सुरक्षा समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि मुकाबला इस्लामाबाद में होगा या किसी तटस्थ स्थान पर। एआईटीए ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला 29, 30 नवंबर और एक दिसंबर को इस्लामाबाद में खेला जाना है।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'वहां सुरक्षा हालात का 4 नवंबर को फिर जायजा लिया जाएगा ताकि यह तय हो सके कि मुकाबला इस्लामाबाद में होगा या कहीं और।' आईटीएफ की डेविस कप समिति ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव के मद्देनजर मुकाबले अन्यत्र स्थानांतरित करने के भारत के अनुरोध के बाद इसे नवंबर तक स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लेने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कम कर दिए थे। इसके बाद से डेविस कप मुकाबले को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थी।


भारत ने मुकाबले के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया था लेकिन जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के दूत को देश छोड़ने को कहा। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस रोक दी गई और पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर इसे अंतरराष्ट्रीय विवाद बनाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed