{"_id":"658b0b418ac9df81350e7115","slug":"aita-doubt-over-india-playing-in-davis-cup-tennis-association-seeks-advice-from-ministry-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AITA: डेविस कप में भारत के खेलने पर संशय, टेनिस संघ ने मंत्रालय से सलाह मांगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
AITA: डेविस कप में भारत के खेलने पर संशय, टेनिस संघ ने मंत्रालय से सलाह मांगी
Tue, 26 Dec 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:50 PM IST
सार
एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘हमने खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है कि पाकिस्तान की यात्रा पर क्या नीति है। यह टेनिस का विश्व कप है। हम मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन
डेविस कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने अगले साल फरवरी में इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप विश्वग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम के पाकिस्तान दौरे को लेकर मंगलवार को खेल मंत्रालय से सलाह मांगी। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के पंचाट ने इस मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर कराने के भारत के आग्रह को नामंजूर कर दिया था जिसके बाद एआईटीए ने यह कदम उठाया।
एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘हमने खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है कि पाकिस्तान की यात्रा पर क्या नीति है। यह टेनिस का विश्व कप है। हम मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’ यह मुकाबला तीन और चार फरवरी को खेला जाएगा। धूपर ने इससे पहले कहा था कि टीम को पाकिस्तान भेजने से पहले वह खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले डेविस कप मुकाबला 2019 में हुआ था, लेकिन तब एआईटीए के अनुरोध पर इसे पाकिस्तान के बजाय कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था। भारतीय डेविस कप टीम ने आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था।