फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   After Hackers' Claim on Venus Williams' Doping, Sania Mirza Wants AITA to Pursue Issue

रियो में पदक के लिए सानिया मिर्जा और उनकी मां ने शुरू किए प्रयास

Fri, 16 Sep 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
After Hackers' Claim on Venus Williams' Doping, Sania Mirza Wants AITA to Pursue Issue
- फोटो : getty

वीनस विलियम्स के डोप में फंसने की खबर आने के बाद सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को पदक मिलने की आस बन गई है, हालांकि इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

विज्ञापन


लेकिन भारत में इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भारतीय महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) से वीनस विलियम्स मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन


रूसी हैकर्स ग्रुप "फैंसी बियर्स" ने दावा किया है कि अमेरिका के कई एथलीट्स को डोप में नाकाम होने के बाद भी रियो में खेलने का मौका दिया गया। इस ग्रुप ने कुछ ऐसी दबी फाइलों को हासिल करने का दावा किया है कि जिसमें विलियम्स बहनों (वीनस और सेरेना) के डोप टेस्ट में नाकाम होने की फाइल को दबा दिया गया। इन खिलाड़ियों के प्रतिबंधित दवाओं के सेवन करने के मामले में फंसने के बावजूद ओलंपिक में खेलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में एआईटीए जल्दबाजी के मूड में नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट वीनस विलियम्स को कथित तौर पर चिकित्सीय प्रयोग छूट के तहत प्रतिबंधित पदार्थ के उपयोग की अनुमति दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक सानिया की मां नसीमा इस मामले में एआईटीए के आजीवन मानद अध्यक्ष और आईटीएफ के उपाध्यक्ष अनिल खन्ना से बृहस्पतिवार सुबह मिलीं। सूत्रों ने बताया कि सानिया की मां ने कहा, "वाडा के डोप टेस्ट में विलियम्स बहनें फेल हो गई हैं। हमें इस मामले को आईओए और आईओसी में ले जाना चाहिए।"


एआईटीए के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते, जब तक वीनस पर यह आरोप सिद्ध नहीं हो जाता। सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी रियो ओलंपिक में मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से हार गई थी। बाद में इसी अमेरिकी जोड़ी ने टेनिस के मिश्रित युगल में रजत पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed