फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   abdomen injury forced Rafael nadal out of wimbledon open 2022 rafa missed an grand slam 16time due to injury

Rafael Nadal Injury: चोट के चलते 16वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम से बाहर हुए राफेल नडाल, विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल से हटे

Fri, 08 Jul 2022 01:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

राफेल नडाल पेट की समस्या के चलते विंबलडन ओपन से हट गए हैं। इसके साथ ही उनका करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना भी टूट गया। वो 16वीं बार चोट के चलते किसी ग्रैंड स्लैम से हटे हैं। 
 

विज्ञापन
abdomen injury forced Rafael nadal out of wimbledon open 2022 rafa missed an grand slam 16time due to injury
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विंबलडन ओपन 2022 के सेमीफाइनल मैच से पहले राफेल नडाल ने अपना नाम वापस ले लिया है। उनके बाहर होने के बाद निक किर्गियोस ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है। नडाल को पेट में समस्या थी। इसके बावजूद वो क्वार्टर फाइनल मैच खेले थे और मुश्किल जीत भी हासिल की थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच से पहले उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है। इसके साथ ही नडाल के कई सपने टूट गए हैं। 
विज्ञापन


नडाल के पास अपने करियर का 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था। इसके साथ ही वो करियर ग्रैंड स्लैम भी पूरा कर सकते थे, लेकिन चोट ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। 2003 में डेब्यू करने वाले राफेल नडाल अपने करियर में 16वीं बार चोट के चलते किसी ग्रैंड स्लैम से बाहर हुए हैं। 11 बार वो चोट के चलते इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए, जबकि पांच बार चोट की वजह से उन्हें बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। 
विज्ञापन

चोट के चलते पांच बार ग्रैंड स्लैम छोड़ चुके हैं नडाल
राफेल नडाल ने 2010 में घुटने और 2018 में पैर में चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन बीच में ही छोड़ दिया था। 2018 में ही उन्होंने घुटने की चोट के चलते यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भाग नहीं लिया था। 2016 फ्रेंच ओपन में नडाल ने दूसरे दौर के बाद कलाई की चोट के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया था। अब पांचवीं बार वो पेट में समस्या की वजह से विंबलडन ओपन का सेमीफाइनल नहीं खेल रहे हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी नोवाक जोकोविच ने 2005 से 2017 तक लगातार हर ग्रैंड स्लैम में भाग लिया था। 2017 में वो यूएस ओपन में कुहनी की चोट के चलते भाग नहीं ले पाए थे। 

नडाल पहली बार 16 साल की उम्र में चोट की वजह से कोई ग्रैंड स्लैम खेलने से चूक गए थे। ट्रेनिंग के दौरान वो गिर गए थे और उनकी कुहनी चोटिल हो गई थी। इस वजह से वो फ्रेंच ओपन नहीं जीत पाए थे। इसके बाद से वो हर साल कम से कम टूर्नामेंट चोट की वजह से नहीं खेल पाए हैं। 

चोट के बावजूद नडाल ने अपने करियर में 1063 मैच जीते हैं और 92 ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2015-16 में वो किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी की और इसके बाद आठ ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। विंबलडन ओपन से बाहर होने के बाद भी उन्होंने यही बात कही। नडाल ने कहा "मैं यहां था और इसी से यह साफ होता है कि यह टूर्नामेंट मेरे लिए कितना अहम था और मैं यहां खेलने के लिए कितना आतुर था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed