फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis: Sumit Nagal reaches the semi-finals of Tampere Open defeats Argentinas Nicolas Kicker

Tennis: टैम्पियर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे सुमित नागल, अर्जेंटीना के निकोलस किकर को हराया

Fri, 25 Jul 2025 09:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 25 Jul 2025 09:39 PM IST
सार

विश्व रैंकिंग में 306वें स्थान पर काबिज 28 साल के भारतीय खिलाड़ी ने रैंकिंग में 361वीं स्थान के खिलाड़ी किकर को 6-4, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
Tennis: Sumit Nagal reaches the semi-finals of Tampere Open defeats Argentinas Nicolas Kicker
सुमित नागल - फोटो : Wimbledon

विस्तार

भारत के सुमित नागल ने अर्जेंटीना के क्वालिफायर निकोलस किकर को सीधे सेटों में हराकर शुक्रवार को फिनलैंड में टैम्पियर एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में जगह पक्की की। विश्व रैंकिंग में 306वें स्थान पर काबिज 28 साल के भारतीय खिलाड़ी ने रैंकिंग में 361वीं स्थान के खिलाड़ी किकर को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच यह तीन मुकाबलों में नागल की यह दूसरी जीत है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के 51 अंकों के मुकाबले 67 अंक जीते। नागल धीरे-धीरे लय में वापसी कर रहे है। वह इससे पहले इटली में ट्रायस्टे चैलेंजर में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। नागल ने 10 फाइनल में से छह चैलेंजर एकल खिताब जीते हैं।
विज्ञापन


इस बीच अमेरिका के ब्लूमफील्ड हिल्स में क्रैनब्रुक टेनिस क्लासिक अनिरुद्ध चंद्रशेखर और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को स्थानीय वाइल्ड कार्ड स्टेफन दोस्तनिक और बेंजामिन किट्टाय से 6-4, 4-6, 7-10 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed