फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tennis, devis cup, devis cup tennis, leander peas, chandigarh club, free entry, chandigarh

चंडीगढ़ में डेविस कप टेनिस के मुकाबले आज से, निशुल्क हैं एंट्री

Fri, 15 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 15 Jul 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
tennis, devis cup, devis cup tennis, leander peas, chandigarh club, free entry, chandigarh
15 से 17 जुलाई तक भारतीय स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा - फोटो : amarujala
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच डेविस कप की एशिया-ओशियाना ग्रुप-1 के मुकाबले शुक्रवार से शुरू रहे हैं। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर 15 से 17 जुलाई तक भारतीय स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। स्टार खिलाड़ियों को देखने वाले दर्शकके लिए डेविस कप के आयोजकों ने एंट्री निशुल्क रखी है। शुक्रवार को दो सिंगल्स मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


बारिश की वजह से सिंथेटिक कोर्ट पर हुआ अभ्यास
वीरवार को शहर में काफी बारिश हुई। जिस वजह से भारत और दक्षिण कोरिया की टीमें सुबह के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाईं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दोपहर बाद सिंथेटिक कोर्ट पर अभ्यास किया।
विज्ञापन


कोरियाई खिलाड़ी देखते रहे पेस को
जिस समय लिएंडर पेस कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे। तो दूसरे कोर्ट पर अभ्यास में जुटे कोरियाई खिलाड़ी अपना खेल छोड़कर इस स्टार खिलाड़ी को खेलते हुए देखने में व्यस्त हो गए। वहीं वहां पर उपस्थित नन्हें टेनिस खिलाड़ी भी पेस को देखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़िया ने किया पौधारोपण

tennis, devis cup, devis cup tennis, leander peas, chandigarh club, free entry, chandigarh
खिलाड़ियों ने क्लब के अंदर इस कार्यक्रम में काफी उत्साह से पौधे लगाए
डेविस कप में हिस्सा में हिस्सा लेने वाली भारत और दक्षिण कोरिया की टीमें दोपहर बाद चंडीगढ़ क्लब पहुंची। यहां पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। देनाें टीमाें के खिलाड़ियाें ने क्लब के अंदर इस कार्यक्रम में काफी उत्साह से पौधे लगाए।

टेनिस एकेडमी को दिया न्योता
इंटरनेशनल प्लेयर, कोच और डेविस कप के टेक्निकल अधिकारी बिरबल बडेरा ने कहा कि डेविस कप जैसे बड़े आयोजन का दर्शकाें का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। इससे युवा खिलाड़ियों को स्टार खिलाड़ियाें का अनुभव देखने को मौका मिलेगा। डेविस कप को देखने के लिए शहर की कई टेनिस एकेडमी को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed