फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Team India becomes first choice for world Cup in betting

सट्टेबाजों की भी पहली पसंद बन गई टीम इंडिया

Wed, 25 Mar 2015 01:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Team India becomes first choice for world Cup in betting
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन अब वह सट्टेबाजों की भी पहली पसंद बन गई है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन अब वह सट्टेबाजों की भी पहली पसंद बन गई है।

भारतीय टीम ने अब तक के सफर में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने सभी को प्रभावित कर दिया। खासकर गेंदबाजों ने जिन्होंने 7 मैचों में कुल 70 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया।
गत चैंपियन टीम इंडिया वर्ल्ड कप में खिताब जीतने को लेकर सट्टेबाजों की पहली पसंद बनी हुई है। अवैध सट्टेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच में यह पता चला है कि भारत को कुल मिलाकर जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल में हालांकि माइकल क्लार्क की टीम को थोड़ा मजबूत माना जा रहा है। इस मैच में हजारों करोड़ का सट्टा लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सतर्क है और कड़ी नजर रखे हुए है। इस मैच पर 50: 52 का शुरुआती रेट है यानी अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है तो एक रुपए पर 50 रुपए और भारत जीतता है तो एक रुपए पर 52 रुपए मिलेंगे।

भारत और बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया के पक्ष में 16: 18 का भाव था। इस मैच में एक सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश होने से यह पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed