फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Table Tennis women team second consecutive victory in world table tennis mens team got second defeat

Table Tennis: विश्व टेबल टेनिस में बेटियों की लगातार दूसरी जीत, पुरुष टीम को मिली दूसरी हार

Mon, 19 Feb 2024 07:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 19 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में अनुभवी शरत कमल, मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई और जी साथियान अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए। इससे भारत को तीसरे वरीय कोरिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में 0-3 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Table Tennis women team second consecutive victory in world table tennis mens team got second defeat
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में सोमवार को यहां उज्बेकिस्तान को हराया लेकिन पुरुष टीम को मेजबान दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अयहिका मुखर्जी और श्रीजा अकुला को आराम दिए जाने के बावजूद भारत ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी। अर्चना कामत और दिया चितले ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने मुकाबले जीते जबकि टीम की सीनियर साथी मनिका बत्रा ने भी जीत दर्ज करते हुए भारत को 3-0 से जीत दिलाई। अर्चना ने रिमा गुफ्रानोव को 11-7, 11-3, 11-6 से शिकस्त दी जबकि मनिका ने मारखाबो मेगदिएवा को 11-7, 11-4, 11-1 से हराया।
विज्ञापन


दिया ने कड़े मुकाबले में रोजालिना खादजिएवा को 11-6, 10-12, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। चीन के खिलाफ 2-3 की हार के साथ अपना अभियान शुरू करने वाली भारतीय महिला टीम लगातार दो जीत के बाद ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर चल रही है। ग्रुप एक के अपने अंतिम मुकाबले में टीम मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगी। टीम ने पिछले मैच में हंगरी को 3-2 से हराया था।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कोरिया से मिली 0-3 से हार
पुरुष वर्ग में अनुभवी शरत कमल, मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई और जी साथियान अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए। इससे भारत को तीसरे वरीय कोरिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में 0-3 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 67वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी हरमीत को दुनिया के 14वें नंबर के जैंग वूजिन के खिलाफ 4-11, 10-12, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साथियान दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी लिम जोंगहून के खिलाफ 5-11, 7-11, 7-11 से हार गए जिससे भारत 0-2 से पिछड़ गया। शरत ने ली सैन सु के खिलाफ दूसरा गेम जीता लेकिन लय बरकरार रखने में नाकाम रहे और उन्हें 9-11, 11-8, 6-11, 5-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चिली के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम पोलैंड से 1-3 से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed