{"_id":"66560e1f5c7bed06450598fa","slug":"table-tennis-india-defeated-sri-lanka-3-0-in-the-final-south-asian-team-secured-the-title-in-both-category-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Table Tennis: भारत ने श्रीलंका को 3-0 से फाइनल में हराया, दोनों वर्गों में दक्षिण एशियाई टीम खिताब सुरक्षित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Table Tennis: भारत ने श्रीलंका को 3-0 से फाइनल में हराया, दोनों वर्गों में दक्षिण एशियाई टीम खिताब सुरक्षित
Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
सार
अंडर-15 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दी जबकि अंडर-15 लड़कों के फाइनल में भी सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। सोहम मुखर्जी ने भी अपना मैच जीता।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : TTFI
विस्तार
भारत की लड़कियों की अंडर-19 टीम ने कैंडी में मेजबान श्रीलंका को फाइनल में 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना खिताब बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले नेपाल को सेमीफाइनल में 3-0 से हराया। फाइनल में भारत की सयाली वानी ने बिमांदी बंडारा को 11-6, 12-10, 11-8, प्रिथा वर्तिकर ने तमादी कविंदया को 7-11, 11-3, 11-7, 6-11, 11-8 जबकि तनीषा कोटेचा ने दिव्या धरानी को 11-8, 11-7, 11-7 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-15 पुरुषों के फाइनल में भारत की जीत
अंडर-15 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दी जबकि अंडर-15 लड़कों के फाइनल में भी सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। सोहम मुखर्जी ने भी अपना मैच जीता। हालांकि साहिल रावत को अगस्तया आनंदिथा से हार का सामना करना पड़ा था।