फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Subrata Roy Sahara demise indian sports person expressed grief

Subrata Roy Sahara: सुब्रत राय सहारा के निधन पर खेल जगत में शोक, युवराज से लेकर साइना नेहवाल तक ने जताया दुख

Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

मंगलवार को हृदयाघात के कारण सहारा इंडिया के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने शोक व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुब्रत रॉय की एत तस्वीर पोस्ट की है।

विज्ञापन
Subrata Roy Sahara demise indian sports person expressed grief
Yuvraj Singh, Saina Nehwal - फोटो : Social Media

विस्तार

सहारा इंडिया के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। सहारा ने कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम को भी स्पॉन्सर किया। उन्होंने हॉकी को भी प्रोत्साहित किया। उनके निधन के बाद खेल जगत के कई बड़े चेहरों ने शोक जताया है, जिनमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों ने जताया शोक
मंगलवार को हृदयाघात के कारण सहारा इंडिया के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने शोक व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुब्रत रॉय की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सहाराश्री के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह एक असली दिग्गज थे। वह एक ऐसे इंसान थे जो विपरित परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते थे। जब मुझे कैंसर का पता चला, तब वह उन कुछ लोगों में से एक थे, जो उस कठिन परिस्थिति में मेरे साथ खड़े थे। वह मुझसे और मेरे परिवार से काफी करीब थे। कठिन समय में भी उन्होंने लड़ाई जारी रखी। वह एक असली योद्धा थे। उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसे भरना मुश्किल है।'
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सहारा इंडिया के प्रमुख का धन्यवाद किया। रैना ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद सर। आप हमें बहुत याद आएंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)



बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी सुब्रत रॉय की एक तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर की। उन्होंने लिखा, 'वह एक बहुत ही बड़े खेल प्रेमी थे। वह खिलाड़ियों को बहुत सपोर्ट करते थे। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आपका धन्यवाद। आप बहुत याद आएंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)



बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सहारा इंडिया 11 वर्षों तक प्रायोजक बना रहा। भारतीय हॉकी टीम को मजबूती देने में भी सुब्रत रॉय सहारा ने गहरी दिलचस्पी ली थी। देशभर में चर्चित लखनऊ के शीशमहल क्रिकेट टूर्नामेंट को जीवनदान देने में भी सहारा परिवार ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed