{"_id":"66acc64fab56e33b0f0414d7","slug":"star-indian-shooter-manu-bhaker-inch-closer-to-win-her-third-olympics-medal-qualify-for-25-meters-pistol-final-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: मनु भाकर अपने तीसरे ओलंपिक पदक के करीब, 25 मी. पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: मनु भाकर अपने तीसरे ओलंपिक पदक के करीब, 25 मी. पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं
Fri, 02 Aug 2024 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:13 PM IST
सार
मनु ने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मनु क्वालिफिकेशन दौर में दूसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, एक अन्य भारतीय ईशा सिंह फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। ईशा क्वालिफिकेशन में 18वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
मनु ने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया। वेरोनिका का कुल स्कोर 592 का रहा और उन्होंने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाए। प्रिसीजन दौर में शीर्ष दो स्थान पर रहीं वेरोनिका और फ्रांस की कैमिली जेद्रेजेवस्की ने भी मनु के समान 294 अंक जुटाए, लेकिन दोनों ने एक्स (लक्ष्य का केंद्र) पर अधिक निशाने लगाकर पहले दो स्थान पर कब्जा जमाया। मनु ने एक्स पर सात निशाने साधे जबकि वेरोनिका और कैमिली ने क्रमश: 15 और 13 बार ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में मनु
मनु ने अपने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। दोनों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मनु के पास पदकों की हैट्रिक लगाने का मौका है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। मनु कल यानी शनिवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी। यह मुकाबला दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

ईशा का निराशाजनक प्रदर्शन
ईशा प्रिसिजन में 291 और रेपिड में 290 अंक के साथ कुल 581 अंक जुटाकर 18वें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। उन्होंने प्रिसिजन की पहली दो सीरीज में 95 और 96 अंक जुटाने के बाद 100 अंक के साथ जोरदार वापसी की लेकिन रेपिड दौर में 97, 96 और 97 अंक ही जुटा सकीं। क्वालीफिकेशन के प्रिसिजन दौर के बाद मनु और ईशा क्रमश: तीसरे और 10वें स्थान पर थे।