फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   stadium closed for players but open for Dhoni's ad shoot.

खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बंद, धोनी की शूटिंग के लिए खुले

Thu, 06 Nov 2014 04:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Nov 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
stadium closed for players but open for Dhoni's ad shoot.
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए आराम दिया गया है, जिसका उपयोग वह इन दिनों आराम करने के बजाए कई कंपनियों की विज्ञापनों के लिए शूटिंग करके कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत आज (6 नवंबर) अहमदाबाद में श्रीलंका से सीरीज का दूसरा वनडे खेल रहा है लेकिन धोनी ने कल ही मुंबई में एक एड की शूटिंग की। जबकि गजब यह है कि ठाणे के जिस क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने शूटिंग की, उस स्टेडियम को क्रिकेटरों को अभ्यास लिए प्रयोग में लाने की इजाजत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


उभरते क्रिकेटरों और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाए गए इस प्रसिद्ध स्टेडियम को मानसून से ही उनके लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि धोनी के एड विज्ञापन के लिए इसे किराए पर लिया गया था, लेकिन स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों की शिकायत है कि यहां पर रोजाना ही किसी न किसी फंक्शन या कंसर्ट के लिए बुक रहता है जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के लिए हमेशा खुले रहते हैं स्टेडियम के दरवाजे

stadium closed for players but open for Dhoni's ad shoot.
मिड-डे में छपी खबर के अनुसार, स्टेडियम में अभ्यास करने आने वाले क्लबों के कोचों का कहना ह‌ै कि इस प्रसिद्ध स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए मानसून से ही बंद कर दिया गया था, जिसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। जबकि एक महीना पहले ही मानसून खत्म हो गया है। जबकि खेल से इतर अन्य कार्यक्रमों के लिए इसे किराए पर दिया जा रहा है।

धोनी की एड शूटिंग पर स्टेडियम का प्रयोग करने वाले स्‍थानीय कोच किरन सलगांवकर ने कहा, "प्रशासन अक्सर दशहरा के बाद से खेलने की अनुमति दे देता है लेकिन उसे एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली।" इस स्टेडियम में कई क्लबों और ग्रुप के 500 से ज्यादा खिलाड़ी रोजाना यहां खेलने आते हैं।

एक अन्य कोच ने कहा, "स्टेडियम ज्यादातर अन्य कार्यक्रमों के लिए बुक रहता है। बच्चों को यहां पर खेलने का मौका नहीं ‌मिलता है। यह ठाणे का एकमात्र क्रिकेट स्टेडियम है। कम से कम 16 क्लब अपने-अपने 25 खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम का प्रयोग करते हैं। 8 महीने का चार्ज 25 हजार रुपए लिए जाते हैं।"

अधिकारियों की है अपनी 'सफाई'

stadium closed for players but open for Dhoni's ad shoot.
हालांकि ठाणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के खेल अ‌धिकारी और स्टेडियम के मैनेजर ने खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दिए जाने के संबंध में अपनी सफाई देते हुए कहा, "सुरक्षा कारणों से ग्राउंड को बुधवार को खिलाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था। हमने पहले ही एक नवंबर से खिलाड़ियों को स्टेडियम में अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। चुनाव के कारण खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में समय लग गया।"

साथ ही उन्होंने कहा कि एड एजेंसी ने बुधवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक की शूटिंग के लिए 75 हजार रुपए दिए थे। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अब तक यहां पर नेट नहीं लगाया और न ही अभ्यास शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed