फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   srilanka players got 7 percent increement in their salary

इधर टीम इंडिया से जीते, उधर क्रिकेटरों को मिला तोहफा

Sat, 01 Mar 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
srilanka players got 7 percent increement in their salary

एशिया कप में टीम इंडिया को हराने वाली श्रीलंका के खिलाड़ियों को एक और खुशी मिली है।

विज्ञापन


पिछले साल भुगतान को लेकर अपने खिलाड़ियों से विवाद के घेरे में रहे श्रीलंका क्रिकेट के नए अनुबंधों की सूची में सभी श्रेणी में वेतन में सात प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है।

राष्ट्रीय चयन समिति ने वर्ष 2014-15 के लिए 17 अनुबंधित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें चार श्रेणियों में रखा है।

इसके अलावा तीन खिलाड़ियों प्रसन्ना, जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान और लसिथ मलिंगा को विशेष श्रेणी में रखा है। सीनियर खिलाड़ियों कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, नुवान कुलशेखरा, एंजेलो मैथ्यूज, रंगाना हेराथ और दिनेश चांदीमल को शीर्ष वर्ग में रखा गया है।
विज्ञापन


टी-20 कप्तान चांदीमल को दूसरे समूह से शीर्ष में प्रमोशन मिला है। दूसरे वर्ग में लाहिरू थिरिमाने और अजंता मेंडिस हैं। ओपनर कुसल जनित परेरा को तीसरे वर्ग में थिषारा परेरा के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौथे वर्ग में शमिंदा ईरांगा, सचित्रा सेनानायके, कुशाल सिल्वा और सुरंगा लकमल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed