फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

SPOT FIXING: क्या से क्या हो गया? गुरु और कुंद्रा के 'राज' में

Tue, 14 Jul 2015 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jul 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

आईपीएल की दो सबसे सफल और मजबूत कही जाने वाली टीमों को उनके ही मालिकों ने गर्त में भेजवाने का काम कर डाला। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की सबसे बड़ी टीमें हैं और इसके प्रशंसकों की संख्या किसी भी अन्य टीमों की तुलना में कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन


लेकिन शायद अपनी टीमों की लोकप्रियता को गलत तरीके से भुनाने के चक्कर में टीम से जुड़े मालिक अपने लक्ष्य से भटक गए। उनके लक्ष्य से भटकने का खामियाजा यह हुआ कि गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा का रिश्ता क्रिकेट से पूरी तरह से खत्म कर दिया गया, जबकि चेन्नई और राजस्थान पर भी दो साल का बैन लगा दिया गया।
विज्ञापन


चेन्नई टीम में जहां टीम इंडिया के कई सितारे हैं जिसमें खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। जबकि राजस्थान टीम की कप्तानी शेन वॉर्न और राहुल द्रविड़ जैसे महान क्रिकेटर कर चुके हैं। वर्तमान में टीम की कमान स्टीवन स्मिथ के हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए, जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट की छवि को तारतार करने वाले इन दो बदनाम चेहरों की कैसी रही है निजी जिंदगी। गुरुनाथ मयप्पन जो चेन्नई में ही रहे लेकिन राज कुंद्रा ने गरीबी देखी और गरीबी से उठते हुए इंग्लैंड के रईसों में शुमार हो गए।

गोल्फ के शौक ने मिलाया रुपा से और बन गए श्रीनिवासन के दामाद

SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

आईपीएल-6 के बदनाम स्पॉट फिक्सिंग में दो बड़ी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्‍थान रॉयल्स टीमों से जुड़े लोग फंसे। राजस्‍थान के सहमालिक राज कुंद्रा पर मैच में सट्टा लगाने का आरोप है तो चेन्नई टीम में गुरुनाथ पयप्पन भी यही काम करते हुए पकड़े गए थे।

गुरुनाथ तत्कालीन चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद हैं और वह उस समय टीम के सीईओ के रूप में थे। स्पॉट फिक्सिंग मामले में उनका नाम आने के बाद मई, 2014 को मुंबई पुलिस ने उन्‍हें ‌‌हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

लंबे समय तक श्रीनिवासन और टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी उन्हें सिर्फ खेल का उत्साही समर्थक ही कहते रहे, लेकिन बाद में उन्हें मैच के दौरान उससे जुड़ी अहम जानकारियों को लीक करने का आरोपी माना गया।

जहां तक गुरुनाथ का सवाल है तो वह एक अमेच्योर गोल्फर हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह चेन्नई टीम के थिंक टैंक में शामिल रहे हैं जिसने दो बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया।

मयप्पन एवीएम फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और साथ ही वह एवीएम प्रॉडक्शन एंड एंटरटेनमेंट में एमडी भी हैं। उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स से स्‍नातक हैं। 30 साल से ज्यादा का वसंत देखने के बाद उन्होंने श्रीनिवासन की बेटी रुपा से शादी कर ली। उनकी पत्‍नी भी गोल्फर हैं और कहा जाता है कि यही खेल उन्हें दोनों को एक-दूसरे के करीब लाया और वैवाहिक जीवन में बंध गए। दोनों से दो बेटियां और एक बेटा है।

आईपीएल-6 के बाद पूरा मामला सामने आने के बाद शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गुरुनाथ आईपीएल मैच फिक्स करने के बाद उन पर बड़ा सट्टा खेलता था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स की अंदरुनी जानकारियां बुकीज को लीक करता था। पहले कोई मैच फिक्स किया जाता था और बाद में मयप्पन उस पर मोटा सट्टा खेलता था।

मुंबई पुलिस के अनुसार, भले ही वह आईपीएल-6 में एक करोड़ रुपये हार गए हों, लेकिन अधिकतर समय उन्हें जीत ही हासिल होती थी। ज्यादातर वह अपनी टीम से जुड़े मैचों पर ही सट्टा लगाता था।

बस कंडक्टर के बेटे से राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम का मालिक बने राज

SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी टीम के सहमालिक बनने वाले राज कुंद्रा का सफर काफी दिलचस्प रहा है। वह जमीनी स्तर पर काम शुरू करने के बाद यहां तक पहुंचे लेकिन सफलता के मुकाम पर पहुंचने के बाद वह भटक गए और स्पॉट फिक्सिंग ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा।

भारतीय मूल के युवा ब्रिटिश कारोबारी कुंद्रा उस समय अचानक चर्चा में आए जब उन्होंने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से ब्याह रचाया।

9 सितंबर 1975 को पंजाबी परिवार में जन्मे कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और बिजनेस की दुनिया में अपना मुकाम तलाशने लगे। उनके पिता बाल कृष्‍ण कुंद्रा करीब 40 साल पहले लंदन गए थे, जहां वह शुरुआत में मामूली से बस कंडक्टर थे और बाद में सोने-हीरे का काम शुरू कर दिया।

आज से करीब 20 साल पहले नेपाल से पशमिना शॉलें खरीद कर ब्रिटेन की फैशन मंडी में बेचने वाले राज कुंद्रा की किस्मत ने ऐसा जोर मारा कि शॉल बेचने वाला एक युवा लड़का ब्रिटेन के अमीरों की जमात में शामिल हो गया।

पशमिना शॉल बेचकर इंग्लैंड के अमीरों में शुमार हो गए राज

SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

राज कुंद्रा को कारोबार की दुनिया में पांव जमाने का मौका नेपाल के एक दौरे (1994) ने दिया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। यहां उन्हें पशमिना शॉल के बिजनेस में मुनाफा नजर आया और 90 के दशक में उन्होंने कंटेनर लोड के जरिए लंदन के सभी बड़े फैशन हाउस तक सप्लाई शुरू की।

इसके बाद एंटवर्प, रूस, यूक्रेन और यूएई में मिले मौकों ने उन्हें खनन से रियल एस्टेट और रिन्युएबल एनर्जी से लेकर एंटरटेनमेंट-हॉस्पिटेलिटी जैसे सेगमेंट में खड़ा कर दिया। 2004 में वह सबसे रईस ब्रिटिश एशियाई की फेहरिस्त में 198वें पायदान पर रहे।

राज कुंद्रा ने पैसा कमाने के गुर किसी यूनिवर्सिटी से नहीं सीखे, बल्कि भारत, दुबई और खाड़ी मुल्कों में जमीन पर सीखे अनुभवों ने उन्हें यह महारत सिखाई। उन्होंने मार्केटिंग के गुर सीखे, कॉन्ट्रैक्ट बनाएं और अपने बिजनेस वेंचर पर काम किया।

उन्होंने आरके कलेक्‍शंस के नाम से अपने कारोबार की शुरुआत की, जो लंदन में फैशन हाउस तक आयातित लग्जरी क्लोदिंग पहुंचाता था। इनमें क्रिस्टियन डिओर, जोसफ एंड एस्काडा आदि ब्रांड शामिल थे।

इसके बाद उन्होंने यूके ट्रेडकॉर्प की नींव रखी, जो इलेक्ट्रिकल गुड्स, कीमती रत्नों का काम करती थी। वह ज्वैलरी प्रोडक्‍शन, परफ्यूम और फिल्मों के काम में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म स्ट्रेंजर्स का निर्माण भी किया।

उनकी कुछ कारोबारी उपक्रमों में राजस्‍थान रॉयल्स, फ्रीप्ले एनर्जी, शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन, कुंद्रा कंस्ट्रक्‍शंस, एसेंशियल स्पोर्ट्स एंड मीडिया, टीएमटी ग्लोबल, आइकनिक इनवेस्टमेंट, ग्रुप होम बायर्स और सुपर फाइट लीग शामिल हैं।

रिएल्टी शो पर राज से मिली शिल्पा और हो गए एक-दूसरे के

SPOT FIXING: joint profile of Raj Kundra and Gurunath Meiyappan

शिल्पा शेट्टी से कुंद्रा की यह दूसरी शादी है। 2009 में शिल्पा से शादी करने से पहले कविता उनकी पत्नी थी। लेकिन लंबे वक्‍त तक दोनों के ताल्लुकात में कड़वाहट आने के बाद तलाक पर सहमति बनी। कविता ने इस ब्रेकअप के लिए कथित तौर पर शिल्पा को जिम्मेदार ठहराया।

सूत्र बताते हैं कि जब कविता के साथ रहने के वक्‍त भी कुंद्रा, शिल्पा से प्यार की पींगे बढ़ा रहे थे। कविता ने जो कुछ शिल्पा के बारे में कहा, उसे लेकर राज ने माफी मांगी थी। कुंद्रा और ‌कव‌िता की शादी से एक बेटी भी है।

साल 2004 में 'सक्सेज' पत्रिका ने उन्हें ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई मूल के लोगों की सूची में 198वें नंबर पर रखा था। उस समय वह 29 साल के थे और राज उस समय इस सूची में शामिल होने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे।

लेकिन इसके तीन साल बाद 2007 में वो अपनी पहली पत्नी कविता से अलग हो गए। और तब उनकी मुलाकात हुई शिल्पा शेट्टी से जो उन दिनों लंदन में थीं और बिग ब्रदर रिएल्टी टीवी शो में हिस्सा लेने वहां पहुंची थीं। धीरे-धीरे दोनों और करीब आते गए। फिर दोनों ने नवंबर 2009 में भारत में शादी की और उसी साल राज कुंद्रा ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में 11.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed