Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर खेल जगत में शोक, गंभीर बोले- विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं
देश की राजधानी में सोमवार की शाम हुए धमाके ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट में 10 लोगों को मौत हो गई जबकि 47 लोग घायल हो गए।
विस्तार
देश की राजधानी में सोमवार की शाम हुए धमाके ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट में 10 लोगों को मौत हो गई जबकि 47 लोग घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने घटना में जान गंवाने वालों के लिए शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
पलक झपकते कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां बनी आग का गोला
विस्फोट के बाद चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए और नजदीकी दुकानों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ।
Saddened by the loss of lives due to the blast in Delhi. Praying for strength to the families of deceased and for the speedy recovery of injured.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 10, 2025
Alarming news from Red Fort Metro Station. Heartfelt condolences to the bereaved families and prayers for the speedy recovery of the injured. Hoping authorities conduct a swift and transparent investigation into this tragedy. Please stay safe and alert.
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) November 10, 2025
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 10, 2025
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट ने कई निर्दोष लोगों की जिंदगी छीन ली, जो अत्यंत दुखद है।यह हादसा बेहद हृदयविदारक और पीड़ादायक है।
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) November 10, 2025
इस शोक की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ…