फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Srikanth-Unnati in 2nd round Taipei Open; Indian team brilliant in Compound Archery World Cup

Sports Update: ताइपे ओपन में श्रीकांत-उन्नति दूसरे दौर में; कंपाउंड तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय टीम का कमाल

Wed, 07 May 2025 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 May 2025 05:03 PM IST
सार

भारत के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239-232 से हराया । इसके बाद डेनमार्क को 232-231 से मात दी। वहीं, भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने ताइपे ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
Sports Update: Srikanth-Unnati in 2nd round Taipei Open; Indian team brilliant in Compound Archery World Cup
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में पहुंच गई जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए। भारत के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239-232 से हराया । इसके बाद डेनमार्क को 232-231 से मात दी। वहीं, भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू करते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज कर कई अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


महिला कंपाउंड वर्ग में भारत की मधुरा धमनगांवकर, चिकिता तानीपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कजाखस्तान की टीम को क्वार्टर फाइनल में हराया । इसके बाद ब्रिटेन को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां शनिवार को उसका सामना मैक्सिको से होगा। ब्रिटेन के खिलाफ पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पहली सीरिज 59-60 से गंवा दी जिसके बाद 60-58 से जीता । तीसरी सीरिज में भारत 60-57 से विजयी रहा और चौथा सेट भी इसी अंतर से जीता। सेमीफाइनल में भारत ने पहली सीरिज 57-60 से गंवाई जबकि दूसरी में स्कोर 58-58 रहा। तीसरी सीरिज भारत ने 115-118 से गंवाई । इसके बाद भारत ने 57-56 से जीत दर्ज की। महिला कंपाउंड वर्ग में भारत ने कजाखस्तान को 232-229 से और ब्रिटेन को 232-230 से हराया।
विज्ञापन
Trending Videos

ताइपे ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
विश्व रैंकिंग में 61वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने हमवतन संकर सुब्रमण्यम (2022 विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता) को 21-16 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया और अब उनका सामना एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी से होगा। ओरलियंस मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच आयुष ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय ली चिया हाओ को 50 मिनट में 21-17 21-18 से शिकस्त दी।

वहीं 2023 राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थारूण मानेपल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के शोगो ओगाा को 70 मिनट में 21-17 19-21 21-12 से मात दी और अब उनकी भिड़ंत इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबेदिल्लाह से होगी। मेराबा लुवांग मेसनाम को हालांकि कनाडा के ब्रायन यांग से 21-23 12-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा ने हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-13 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जिसमें उनका सामना ताइपे की लिन सिह युन से होगा। आकर्षी कश्यप को हालांकि एकतरफा मुकाबले में ताइपे की हुंग यि टिंग से 9-21 12-21 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed