फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Ghorpade goal is to reach top-50 in world rankings; Messi goal helped Inter Miami beat Columbus

Sports Update: घोरपड़े का लक्ष्य रैंकिंग में शीर्ष-50 में आना; मेसी के गोल से इंटर मियामी ने कोलबंस को हराया

Sun, 01 Jun 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Jun 2025 04:13 PM IST
सार

घोरपड़े ने कहा, 'जब मैंने अंडर-15 में पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी, तब मैं आठवीं कक्षा में थी और फिर मैंने अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। पिछले साल मैंने घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल मैं विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में भी शामिल हुई।'

विज्ञापन
Sports Update: Ghorpade goal is to reach top-50 in world rankings; Messi goal helped Inter Miami beat Columbus
लियोनल मेसी - फोटो : twitter

विस्तार

भारत की युवा महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े ने 2024 में सीनियर स्तर पर पदार्पण करते हुए इस खेल में तेजी से प्रगति की है और उसी वर्ष वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हो गयीं।
विज्ञापन


वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 84वें स्थान पर काबिज घोरपड़े अब पहले शीर्ष 75 और फिर शीर्ष 50 में पहुंचकर अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियाई खेलों और 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में अपना स्थान पक्का करना चाहती है।
विज्ञापन


घोरपड़े ने कहा, 'जब मैंने अंडर-15 में पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी, तब मैं आठवीं कक्षा में थी और फिर मैंने अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। पिछले साल मैंने घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल मैं विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में भी शामिल हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा पहला लक्ष्य विश्व रैंकिंग में शीर्ष 75 में जगह बनाना और इसी साल भारत का नंबर एक खिलाड़ी बनना है। ये मेरे तात्कालिक लक्ष्य हैं। निश्चित तौर पर मेरा अगला लक्ष्य एशियाई खेल हैं। उसके बाद ओलंपिक हैं। इसलिए शीर्ष 75 में जगह बनाने के बाद अगला लक्ष्य शीर्ष 50 में आना और ओलंपिक में जगह बनाने के लिए अच्छी वरीयता हासिल करना है।'

घोरपड़े ने कहा, 'एशियाई खेलों के लिए एक मापदंड है जिसके अनुसार हमें सीधे क्वालीफाई करने के लिए अच्छी राष्ट्रीय रैंकिंग के साथ-साथ विश्व रैंकिंग भी बनाए रखनी होगी।' घोरपड़े महिला युगल में दीया चितले के साथ और मिश्रित युगल में हरमीत देसाई के साथ जोड़ी बनाती हैं।

मेसी के गोल से जीती इंटर मियामी

Sports Update: Ghorpade goal is to reach top-50 in world rankings; Messi goal helped Inter Miami beat Columbus
लियोनल मेसी - फोटो : twitter
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को दो गोल कर इंटर मियामी की एमएलएस (अमेरिका की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में कोलंबस क्रू पर 5-1 की जीत में अहम योगदान दिया। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान मेसी ने मैच में नौ मिनट (15वें और 24वें) के अंदर  दो गोल करने के साथ ही दो गोल में सहायक की भूमिका निभाई जिससे पिछले सप्ताह तक खराब दौर से गुजर रही मियामी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

 उनके बनाये मौके पर 13वें मिनट में तादेओ अलेंदे जबकि 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट ने गोल किया। मियामी की टीम के लिए एक और गोल 64वें मिनट में दिग्गज लुइस सुआरेज ने किया। आठ बार बैलोन डी’ओर विजेता मेसी 16 गोल के साथ लीग के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed