फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports News Updates All News Leo Beenhakker Died; Two fans die in Chile All Updates in Hindi Sports

Sports Update: चिली में फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले दो फैंस की मौत; बेहतरीन कोच में शुमार बीनहैकर का निधन

Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

खेल जगत से जुड़ी कुछ अहम समाचर हम आपको यहां साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं खेल से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें जिसने देशों दुनिया में तहलका मचा दिया।

विज्ञापन
Sports News Updates All News Leo Beenhakker Died; Two fans die in Chile  All Updates in Hindi Sports
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिली में दो क्लब की टीमों के बीच मैच शुरू होने से पहले दो फैंस की मौत हो गई। स्थानीय अभियोजक ने बताया कि गुरुवार को मेजबान कोलो कोलो और ब्राजील के फोर्टालेजा के बीच सैंटियागो के एस्टाडियो मोनुमेंटल के पास कोपा लिबर्टाडोरेस मैच शुरू होने वाला था। इससे पहले दो प्रशंसकों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, फैंस के एक समूह ने स्टेडियम में जबरन घुसने का प्रयास किया और आयोजन स्थल की एक सुरक्षात्मक बाड़ को तोड़ दिया। पीड़ित कथित तौर पर उनके नीचे फंस गए थे।
विज्ञापन


बाद में 70वें मिनट में मैदान में फैंस अनियंत्रित हो गए और इस वजह से मैच को स्थगित कर दिया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह पहले हुई मौतों से संबंधित था या नहीं। तब स्कोर 0-0 पर था। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशंसकों के एक समूह ने पिच पर वस्तुएं फेंककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। फोर्टालेजा के खिलाड़ी लॉकर रूम में छिपने के लिए भागे, जबकि कप्तान एस्टेबन पावेज और आर्टुरो विडाल के नेतृत्व में कोलो कोलो के खिलाड़ियों ने प्रशंसकों को शांत करने की कोशिश की।
विज्ञापन


उरुग्वे के गुस्तावो तेजेरा के नेतृत्व में रेफरी टीम ने खिलाड़ियों को सूचित किया और मैच रोक दिया गया है और सभी खिलाड़ी लॉकर रूम में चले गए। बाद में यह घोषणा की गई कि मैच आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया है। दक्षिण अमेरिका में फ़ुटबॉल की शासी संस्था ने कहा, 'कोलो कोलो और फोर्टालेजा के बीच मैच शुरू होने से पहले एस्टाडियो मोनुमेंटल के पास दो प्रशंसकों की मौत पर CONMEBOL को गहरा दुख है। हम उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लियो बीनहैकर का 82 वर्ष की आयु में निधन

रियल मैड्रिड और दो विश्व कप टीमों के कोच रहे डच फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियो बीनहैकर का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने विश्व कप में दो राष्ट्रीय टीमों का नेतृत्व किया है और रियल मैड्रिड के साथ तीन लीग खिताब भी अपने नाम किया था। एम्स्टर्डम क्लब ने गुरुवार देर रात उनके निधन की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, 'बीनहैकर एक कोचिंग आइकन और अयाक्स में एक शानदार व्यक्तित्व थे।' हालांकि, उनके निधन का कारण नहीं बताया गया।

उन्होंने 1970, 80 और 90 के दशक में अयाक्स क्लब को कोचिंग दी और उसके साथ दो डच लीग खिताब जीते। इसके बाद अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी फेयेनोर्ड के साथ तीसरा खिताब जीता। 1987 से 89 तक मैड्रिड के साथ लगातार तीन ला लिगा खिताब जीते। नीदरलैंड में उन्हें प्रतिष्ठित यूरोपीय कप ट्रॉफी को 'बड़े कानों वाला कप' (the cup with big ears) कहने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि यह एक ऐसा खिताब था जो उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed